{"_id":"6319f047315d045e6200cdec","slug":"lucknow-news-use-of-toilets-at-charbagh-station-is-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : चारबाग स्टेशन पर शौचालय का इस्तेमाल हुआ महंगा, नहाना व अमानती घर में सामान रखना भी महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : चारबाग स्टेशन पर शौचालय का इस्तेमाल हुआ महंगा, नहाना व अमानती घर में सामान रखना भी महंगा
Thu, 08 Sep 2022 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:08 PM IST
सार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि डीलक्स शौचालय का इस्तेमाल करने के एवज में दिए जाने वाले शुल्क को संशोधित किया गया है। इतना ही नहीं अमानती घर में रखे जाने वाले सामान की दर भी संशोधित की गई है। इसे दस रुपये प्रति लगेज की जगह 25 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर डीलक्स शौचालय का रेट डबल कर दिया गया है। यहां शौच से लेकर नहाने तक केनए संशोधित रेट गुरुवार से लागू कर दिए गए हैं। चारबाग के अतिरिक्त बाराबंकी व उन्नाव स्टेशन पर भी डीलक्स शौचालय के नए रेट लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में बिल्ट, ऑपरेट, ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर जो डीलक्स शौचालय बना है, उसका संचालन अखिल भारतीय पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास संस्थान, नौबस्ता, कानपुर के पास है। डीलक्स शौचालय का इस्तेमाल करने के एवज में दिए जाने वाले शुल्क को संशोधित किया गया है। इतना ही नहीं अमानती घर में रखे जाने वाले सामान की दर भी संशोधित की गई है। इसे दस रुपये प्रति लगेज की जगह 25 रुपये किया गया है। नई दरों को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह है रेट
पुराने रेट संशोधित रेट
यूरिनल 1 रुपये 2 रुपये
ट्वॉयलेट 5 रुपये 10 रुपये
नहाना (सामान्य पानी) 5 रुपये 20 रुपये
नहाना (गरम पानी) 10 रुपये 25 रुपये
अमानती घर (प्रति लगेज) 10 रुपये 25 रुपये