फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: UPSC objected to the promotion file of CS officers

Lucknow News : सीएस अफसरों की प्रमोशन की फाइल पर यूपीएससी ने लगाई आपत्ति

Tue, 06 Jun 2023 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

वर्ष 2004 बैच के कुल 22 अधिकारियों की फाइल यूपीएससी भेजी गई थी। इनमें से चार अधिकारियों का लिफाफा बंद होना तय माना जा रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ पहले से जांच चल रही है। वहीं, 18 अधिकारियों में से दो अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी एसीआर पर कुछ आपत्तियां लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: UPSC objected to the promotion file of CS officers
UPSC - फोटो : FREE PIC

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पीसीएस अफसरों की फाइल पर आपत्ति लगा दी है। दो अफसरों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट(एसीआर) संबंधी मामलों को पहले निस्तारित करने के लिए कहा है। यूपी में वर्ष 2004 बैच के 22 अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति दी जानी है।

विज्ञापन


वर्ष 2004 बैच के कुल 22 अधिकारियों की फाइल यूपीएससी भेजी गई थी। इनमें से चार अधिकारियों का लिफाफा बंद होना तय माना जा रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ पहले से जांच चल रही है। वहीं, 18 अधिकारियों में से दो अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी एसीआर पर कुछ आपत्तियां लगी हुई हैं। इन आपत्तियों को लेकर इन दोनों अधिकारियों ने अपना पक्ष भी प्रदेश के शासन के सामने रखा है, लेकिन अभी तक उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यूपीएससी ने अपनी आपत्ति में कहा है कि एसीआर संबंधी सभी मामले शत-प्रतिशत निस्तारित करके फाइल भेजी जाए। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, नियुक्ति विभाग जल्द ही इन आपत्तियों को निस्तारित कर जवाब भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed