फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Union Minister Anupriya said, will take every step to protect the honor of the backward

Lucknow News : केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा, पिछड़ों के सम्मान की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे

Mon, 02 Jan 2023 10:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Jan 2023 10:41 PM IST
सार

उन्होंने आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों की आशंकाओं को निराधार बतात हुए कहा कि इसे लेकर चिंतीत होने की जरूरत नहीं है। निकाय चुनाव में पिछड़ों को उनका हक जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Union Minister Anupriya said, will take every step to protect the honor of the backward
अनुप्रिया पटेल

विस्तार

अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वह निराधार है। पिछड़ों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा और जरूरी हुआ तो उनके हक की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों की आशंकाओं को निराधार बतात हुए कहा कि इसे लेकर चिंतीत होने की जरूरत नहीं है। निकाय चुनाव में पिछड़ों को उनका हक जरूर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव में अपना दल-भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच साकारात्मक बातचीत चल रही है। निकाय चुनाव में हमारी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


अनुप्रिया सोमवार को यहां पार्टी के मासिक बैठक और नववर्ष के मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। पार्टी माल एवेन्यू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के रूख को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपना दल (एस) की तैयारी पूरी है, जब भी चुनाव होंगे, हम पूरी दमदारी के साथ प्रतिभाग करेंगे। उन्होंन कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों जगह मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में कुछ सकारात्मक कदम भी उठाया है।  नये साल की बधाई देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को खुद और पार्टी को नंबर वन बनने का मंत्र दिया। उन्होंने तहा कि 2022 में पार्टी को कुछ उपलब्धियां मिलीं हैं, लेकिन उससे संतोष नहीं करना है। 2023 में भी अपना दल के लिए इतिहास में कुछ नया दर्ज होना चाहिए और ऐसा संकल्प लेकर यहां जाएं। 


इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा शुरू हो गई है। मंचों के प्रदेश अध्यक्षों की एक सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश कमेटी सहित शेष बचे मंचों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2023 में संगठन को हर बूथ स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने में जुटें। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए तमाम लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed