फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Two labourers deas as gas chamber of Cold store explodes 

यूपी में हादसा : कोल्ड स्टोर का गैस चैंबर फटा, दो मजदूरों की मौत

Sun, 07 Mar 2021 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lucknow News : Two labourers deas as gas chamber of Cold store explodes 
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला...

इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माल रोड पर गोराही गांव में स्थित बिंदेश्वरी कोल्ड स्टोर का गैस चैंबर शनिवार देर रात अचानक उस समय फट गया, जब आलू भंडारण किया जा रहा था। चैंबर फटने से हुए गैस रिसाव के चलते कोल्ड स्टोर की एक दीवार आंशिक रूप से गिर गई। हादसे के वक्त चैंबर में करीब 10 लोग आलू भंडारण के काम में लगे थे। गैस रिसाव और चैंबर फटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा और बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर किया गया है।
विज्ञापन



बिंदेश्वरी कोल्ड स्टोर में शनिवार रात नौ बजे आलू भंडारण का काम किया जा रहा था। उसी वक्त गैस चैंबर फटने के बाद वहां हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार मजदूर मिश्रीलाल (35), धर्मेंद्र कुमार (30), परमानंद (30) सभी निवासी संदना सीतापुर और विनोद कुमार (30) निवासी घुंघटेर जिला बाराबंकी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी बख्शी का तालाब नवीन चंद्र, क्षेत्राधिकारी डॉ. हिरदेश कठेरिया और इटौंजा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। घायल चारों मजदूरों को सीएचसी इटौंजा और राम सागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिश्रीलाल और धर्मेंद्र की मौत हो गई वहीं परमानंद और विनोद कुमार को केजीएमयू रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोल्ड स्टोर के आसपास गैस रिसाव के चलते काफी दुर्गं ध फैल गई जिससे लोगों को परेशानी भी हुई।


कोल्ड स्टोर संचालक पर दर्ज होगा केस
घटना की सूचना पाते ही एडीएम प्रशासन अमरपाल और विधायक अविनाश त्रिवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ बख्शी का तालाब हिरदेश कठेरिया का कहना है कि कोल्ड स्टोर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोल्ड स्टोर में करीब 60 हजार बोरे आलू भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed