{"_id":"639c637d9bfe50315d7d5118","slug":"lucknow-news-two-directors-of-rohtas-builder-declared-fugitive-four-cases-registered-builder-is-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : फरार चल रहे रोहतास कंपनी के मालिक परेश व पीयूष रस्तोगी भगोड़ा घोषित, ठगी के 60 से अधिक मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : फरार चल रहे रोहतास कंपनी के मालिक परेश व पीयूष रस्तोगी भगोड़ा घोषित, ठगी के 60 से अधिक मुकदमे
Sat, 17 Dec 2022 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:09 AM IST
सार
आरोपी बिल्डर भाइयों ने आम लोगों से तो प्लाट व फ्लैट के नाम से ठगी तो की है। इनके शिकार कई प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक अधिकारी भी हुए है। जिनसे करोड़ों रुपये प्लाट व लक्जरी फ्लैट देने के नाम पर वसल लिया। फिर न तो प्लाट व फ्लैट दिया और न ही रुपये वापस किये।
विज्ञापन
रोहतास बिल्डर्स के मालिक परेश रस्तोगी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास कंपनी के मालिक परेश रस्तोगी और पीयूष रस्तोगी को हजरतगंज पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी ने बृहस्पतिवार देर शाम इसे लेकर चार मुकदमे दर्ज कराए। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक लाजपत राय मार्ग निवासी पीयूष व परेश रस्तोगी सगे भाई हैं। दोनों पर ठगी के 60 अधिक केस दर्ज हैं। इनमें से कई में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जिसकी सुनवाई चल रही है। इस दौरान दोनों हाजिर नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। धारा 82 (कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की का नोटिस जारी करना) की कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे। काफी प्रयास के बाद भी न तो इनकी गिरफ्तारी हो सकी और न ही दोनों ने आत्मसमर्पण किया। मामले के विवेचक व सुल्तानपुर चौकी प्रभारी विनय तिवारी ने बृहस्पतिवार देर शाम दोनों के खिलाफ चार तहरीर दी। इसके आधार पर धारा 174ए के तहत केस दर्ज कर दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अब पुलिस कोर्ट से इनकी संपत्तियों की कुर्की के लिए आदेश हासिल करेगी।
विज्ञापन
सैकड़ों से की करोड़ों की ठगी
आरोपी बिल्डर भाइयों ने सैकड़ों लोगों से प्लॉट व फ्लैट के नाम पर ठगी की है। कई प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक अधिकारी भी इनके शिकार हुए हैं, जिनसे करोड़ों की रकम प्लॉट व लग्जरी फ्लैट देने के नाम पर वसूली गई। आरोपियों ने न तो प्लॉट, फ्लैट दिया और न ही रुपये वापस किए। कई बार लोगों ने सुल्तानगंज स्थित मुख्य कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन