फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Trolley lift of under-construction hotel collapses, Two including the contractor died

लखनऊ में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन होटल की ट्रॉली लिफ्ट गिरी, दो लोगों की मौत; पांचवीं मंजिल पर चल रहा था काम

Mon, 17 Jul 2023 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jul 2023 01:08 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन होटल में मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। न ही सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट व अन्य जरूरी उपकरण नहीं था। वहीं हादसे के शिकार मजदूरों व ठेकेदारों के लिए प्राथमिक उपचार का भी कोई इंतजाम नहीं था। वहीं ट्रॉली लिफ्ट के हादसे के शिकार होने पर बीच में सुरक्षित रोकने का कोई इंतजाम था।

विज्ञापन
Lucknow News: Trolley lift of under-construction hotel collapses, Two including the contractor died
लखनऊ में वृंदावन सेक्टर-6 स्थित ऑर्नेट बैंक्वेट - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में वृंदावन सेक्टर-6 स्थित ऑर्नेट बैंक्वेट हॉल के पिछले हिस्से में बन रहे होटल की ट्रॉली लिफ्ट टूटकर गिर गई। हादसे में टाइल्स ठेकेदार योगेश मिश्रा (42) और मजदूर भरत लाल (40) की मौत हो गई। जबकि पप्पू (28) गंभीर घायल हो गया। तीनों ट्रॉली लिफ्ट में बैठकर पांचवी मंजिल पर जा रहे थे। अचानक चेन टूटने से हादसा हो गया। तीनों पांचवी मंजिल से नीचे आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक किसी तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं हादसे के बाद जिम्मेदार मौके से ताला बंदकर फरार हो गये।

विज्ञापन


कारोबारी गुरमीत सिंह का वृंदावन सेक्टर-6 में आर्नेट बैंक्वेट हॉल के नाम से एक मैरिज हॉल है। इसी मैरिज हॉल के पिछले हिस्से के खाली मैदान में पांच मंजिला होटल का निर्माण काम चल रहा है। पांचवीं मंजिल तक आसानी से निर्माण सामग्री पहुंच जाये। इसके लिए भूतल से लेकर पांचवीं मंजिल तक लोहे के एंगल पर अस्थाई ट्रॉली लिफ्ट बनाया गया है। होटल निर्माण में टाइल्स का काम चल रहा था। जो गोंडा के छपिया स्थित खमरिया निवासी टाइल्स ठेकेदार योगेश मिश्रा अपने मजदूरों के साथ कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12.45 बजे के करीब योगेश निगोहा के कुशमौरन निवासी भरत लाल व छपरा बिहार के पप्पू के साथ ट्रॉली लिफ्ट में चढ़े। पांचवीं मंजिल पर पहुंचे ही थे कि अचानक से ट्रॉली लिफ्ट की चेन टूट गई। तीनों लिफ्ट के साथ नीचे आ गये। गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन सभी को इलाज के लिए ट्रामा-2 लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने योगेश मिश्रा व भरतलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पप्पू का इलाज शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश सिंह के मुताबिक हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर योेगेश का ममेरा भाई अभिषेक तिवारी पहुंचा था।
विज्ञापन


परिवार की बेहतर जिंदगी के लिए आया था लखनऊ
ममेरे भाई अभिषेक के मुताबिक योगेश परिवार को बेहजर जिंदगी देने का सपना लेकर लखनऊ आया था। वह चरन भट्ठे के पास किराए पर रहकर टाइल्स का ठेके पर काम करता था। परिवार में पत्नी रिंकी, दो बेटियां जाह्नवी, ढोलू और छह महीने का बेटा है। योगेश लखनऊ में पिछले पांच साल से अधिक समय से रहता था। वह अपने काम लखनऊ व बिहार के मजदूरों से करवाता था। उसके ज्यादातर काम पीजीआई इलाके में ही होते थे। वहीं निगोहां के कुशमौरन निवासी भरत का भी परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के नहीं थे इंतजाम
पुलिस के मुताबिक निर्माणाधीन होटल में मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। न ही सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट व अन्य जरूरी उपकरण नहीं था। वहीं हादसे के शिकार मजदूरों व ठेकेदारों के लिए प्राथमिक उपचार का भी कोई इंतजाम नहीं था। वहीं ट्रॉली लिफ्ट के हादसे के शिकार होने पर बीच में सुरक्षित रोकने का कोई इंतजाम था। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में निर्माण कराने वाले प्रमुख ठेकेदार, होटल मालिक से पूछताछ की जाएगी।



हादसा करीब एक बजे हुआ। पुलिस टीम घायल को इलाज के लिए ट्रामा-2 में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा लिफ्ट की चेन टूटने के कारण हुआ। इस मामले में हर पहलु की लांच की जा रही है। होटल के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। अभी किसी के भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सैय्यद अली अब्बास, एडीसीपी पूर्वी लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed