{"_id":"62d6df263297aa3992229e19","slug":"lucknow-news-transport-minister-presented-100-days-road-map-no-need-to-go-to-rto-office-for-marriage-marriage-fair-permit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : परिवहन मंत्री ने प्रस्तुत किया 100 दिन का रोड मैप, शादी, विवाह, मेले के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : परिवहन मंत्री ने प्रस्तुत किया 100 दिन का रोड मैप, शादी, विवाह, मेले के परमिट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं
Tue, 19 Jul 2022 10:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:13 PM IST
सार
परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इन 100 दिनों में 11 कामों को पूरा किया गया। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आरटीओ जाना जरूरी नहीं है। आवेदक घर बैठे लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले विभाग 14 करोड़ रुपये के घाटे में था लेकिन तीन महीने में 300 करोड़ का लाभ विभाग को हुआ है। उन्होंने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के लिए लोगों को घर बैठे टेस्ट देने की व्यवस्था जैसे कार्य किए गए हैं। वह लोकभवन में विभाग के 100 दिन के कार्यों का ब्योरा पेश कर रहे थे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इन 100 दिनों में 11 कामों को पूरा किया गया। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आरटीओ जाना जरूरी नहीं है। आवेदक घर बैठे लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं। इसके साथ ही अब किसी व्यक्ति को शादी, विवाह, मेले आदि के लिए स्पेशल परमिट लेने के लिए आरटीओ कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। केवल ऑनलाइन आवेदन करके स्पेशल परमिट मिल जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उरई और फिरोजाबाद में एक एक सारथी हॉल का निर्माण किया जा चुका है, जहां आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रपत्रों की स्क्रूटनी, फोटो एवं हस्ताक्षर की डिजिटल कैप्चरिंग व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन परमिट पर डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे वाहन स्वामी स्वयं ऑनलाइन वाहन पोर्टल से परमिट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रदेश के पांच लाख से अधिक व्यावसायिक वाहनों पर 916 करोड़ रुपये जो सरचार्ज या ब्याज था उसे माफ किया गया। निजी क्षेत्र में वाहनों की फिटनेस की ऑटोमेटेड व्यवस्था बनाने पर काम हो रहा है। इससे हर जिलों में वाहनों की फिटनेस ऑटोमेटेड तरीके से होगी। निगम की 647 जनरथ बसों का संचालन किया गया। 150 नई बसों को बेड़े में शामिल करने की मंजूरी दी गई जिसमें से 148 बनकर पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन