{"_id":"637b911a4172f6261201dbea","slug":"lucknow-news-transfer-of-three-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तीन आईएएस का तबादला, दिव्यांशु पटेल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तीन आईएएस का तबादला, दिव्यांशु पटेल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव
Mon, 21 Nov 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:59 PM IST
सार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त राहुल सिंह को विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत बनाया गया है। बदायूं के सीडीओ ऋषिराज को उन्नाव सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें उन्नाव के सीडीओ दिव्यांशु पटेल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का विशेष सचिव और अपर आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त राहुल सिंह को विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत बनाया गया है। बदायूं के सीडीओ ऋषिराज को उन्नाव सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सहायक अभियंताओं की पदोन्नति की मांग
उप्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग में कार्यरत सहायक अभियंताओं की पदोन्नति की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव इं. आशीष यादव ने बताया कि 10-15 वर्ष सेवा पूरी कर चुके सहायक अभियंताओं की अब तक पदोन्नति नहीं हुई है। नियमानुसार सात वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद पदोन्नति हो जानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मांग को लेकर जल्द ही प्रमुख सचिव से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन