{"_id":"6482ba15b6781c75610c440a","slug":"lucknow-news-transfer-of-teachers-from-district-to-district-in-basic-education-council-schools-from-today-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले से जिले में तबादले आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले से जिले में तबादले आज से
Fri, 09 Jun 2023 02:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:19 PM IST
सार
तबादले के लिए एनआईसी के जरिए पोर्टल पर नौ से 14 जून की रात तक आवेदन किए जा सकेंगे। 10 से 18 जून तक बीएसए शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन एवं डाटा लॉक करेंगे। नौ से 11 जून तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिए स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के तबादले से जुड़े आवेदन नौ जून से शुरू हो रहे हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को आदेश जारी कर दिया है। पहले आठ जून से ही आवेदन शुरू होने थे, लेकिन समय से आदेश जारी नहीं हो सका।
विज्ञापन
तबादले के लिए एनआईसी के जरिए पोर्टल पर नौ से 14 जून की रात तक आवेदन किए जा सकेंगे। 10 से 18 जून तक बीएसए शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन एवं डाटा लॉक करेंगे। नौ से 11 जून तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिए स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी। 27 जून से शिक्षकों को स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त किया जाएगा। इसमें एक जिले में नियमित सेवा अवधि शिक्षिका के लिए दो वर्ष और शिक्षक के लिए पांच वर्ष रखी गई है। शिक्षक- शिक्षिका अधिकतम सात जिले का विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन
सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए अधिकतम 15 अंक, दिव्यांग अध्यापक, अध्यापिका (स्वयं, पति या पत्नी, अविवाहित पुत्र- पुत्री) को 10 अंक, असाध्य एवं गंभीर रोग के मामले में 20 अंक, जिनके पति या पत्नी केंद्रीय सेवा में हैं उन्हें अधिकतम 10 अंक, एकल अभिभावक को 10 अंक, महिला अध्यापिका को 10 अंक, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अध्यापक अध्यापिका को 5 अंक, राज्य पुरस्कार प्राप्त अध्यापक अध्यापिका को तीन अंक दिए जा सकेंगे। रिक्तियों की सूचना संवर्ग व पदवार पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन