फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Tortured by his wife, a young man committed suicide by hanging himself

Lucknow News : पत्नी से प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कलह से तंग युवक ने की खुदकुशी

Wed, 24 May 2023 06:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 May 2023 06:03 PM IST
सार

अभिषेक की मां रानी के अनुसार बेटे का वर्ष 2015 में हरदोई के मोहम्मदी की रहने वाले आकांक्षा से शादी हुई थी। दोनों के पांच साल का बेटा भी है। रानी का आरोप है कि शादी के बाद से आकांक्षा बेटे को प्रताड़ित करती थी। तीन साल पहले उसने अभिषेक को जहर भी दे दिया था।

विज्ञापन
Lucknow News: Tortured by his wife, a young man committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटे की पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज पुलिस से शिकायत की है। ठाकुरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा सआदतगंज इलाके में भी एक युवक ने खुदकुशी कर ली। वहीं कृष्णानगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


ठाकुरगंज स्थित कनक सिटी के श्याम नगर कॉलोनी का रहने वाला अभिषेक (31) प्राइवेट काम करता था। मंगलवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह जब उसकी छोटी बहन उसको जगाने के लिए पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो पता चला कि अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक की मां रानी के अनुसार बेटे का वर्ष 2015 में हरदोई के मोहम्मदी की रहने वाले आकांक्षा से शादी हुई थी। दोनों के पांच साल का बेटा भी है। रानी का आरोप है कि शादी के बाद से आकांक्षा बेटे को प्रताड़ित करती थी। तीन साल पहले उसने अभिषेक को जहर भी दे दिया था। उनका यह भी आरोप है कि एक साल से पहले आकांक्षा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अभिषेक का एक्सीडेंट भी करा दिया था। इसके बाद आकांक्षा अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी और आए दिन अभिषेक को धमकी देकर रुपये की मांग करती थी। रानी के मुताबिक इसी प्रताड़ना से परेशान होकर अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रानी की शिकायत पर अब ठाकुरगंज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा सआदतगंज स्थित गोल्डन सिटी का रहने वाला सतीश (30) शादी बरात में खाना बनाने का काम करता था। वह अपनी मां ननकई के साथ अकेला रहता था। 10 साल पहले उसकी पत्नी ने उसकी नशे की लत के चलते उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह और भी नशा करने लगा था। बुधवार सुबह जब उसकी मां सो उठी तो सतीश का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर श को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सतीश के पिता मुन्नीलाल और छोटे भाई की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कृष्णानगर स्थित सी-1 में अजय झा 55 अपने परिवार संग रहते हैं। उनके भाई अशोक के मुताबिक कई माह पहले अजय की नौकरी चली गई थी। अजय की पत्नी प्रतिभा निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। वह दो दिन पहले अपने मायके गई थीं। मंगलवार को पत्नी ने अजय को फोन किया तो फोन बंद मिला। इस पर उन्होंने मकान मालिक को घर जाकर देखने के लिए कहा। मकान मालिक जब अजय के घर पहुंचे तो अजय का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। भाई अशोक का कहना है कि अजय ने बेरोजगारी से परेशान होकर जान दी है।


कलह से तंग युवक ने की खुदकुशी
बंथरा के बीबीपुर निवासी मोहम्मद नसीम (19) ने मंगलवार देर रात को खुदकुशी कर ली। उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर चिलबिल के पेड़ से मां के दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह से परेशान होकर नसीम ने खुदकुशी की है। बंथरा के बीबीपुर निवासी शातिर अली का बेटा मोहम्मद नसीम मंगलवार की रात को नित्य क्रिया के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो रात करीब एक बजे उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक शुरूआती पड़ताल में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed