फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Timely delivery of tablets and smartphones difficult

Lucknow News : टैबलेट और स्मार्टफोन का समय पर वितरण मुश्किल

Sun, 04 Dec 2022 11:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Dec 2022 11:56 PM IST
सार

भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने की घोषणा की है। चालू वित्तीय वर्ष में क रीब 40 लाख विद्यार्थियों के बीच इसका वितरण होना है।

विज्ञापन
Lucknow News: Timely delivery of tablets and smartphones difficult
टैबलेट-मोबाइल। सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग ने अब तक नियमावली तैयार नहीं की है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन और टैबलेट खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। ऐसे में चालू वित्तीय वर्ष में वितरण संभव नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन


भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने की घोषणा की है। चालू वित्तीय वर्ष में क रीब 40 लाख विद्यार्थियों के बीच इसका वितरण होना है। सूत्रों का कहना है कि अभी तक न तो नियमावली तैयार हुई है और न ही यह तय हुआ है कि किन्हें टैबलेट देना और किन्हें स्मार्टफोन। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बड़े पैमाने पर टैबलेट और स्मार्टफोन खरीद के लिए आईटी कंपनियों को लगभग तीन महीने का समय देना पड़ेगा। इसके लिए दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई तो मार्च 2023 तक सभी 40 लाख युवाओं को इसका वितरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी नहीं हो सका था वितरण
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की योजना को लागू किया था। करीब 68 लाख विद्यार्थियों में वितरण होना था। लेकिन समय पर टेंडर प्रक्रिया नहीं होने से मार्च 2022 तक 11 लाख विद्यार्थियों को वितरण हो सका था। 

टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए जल्द ही कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। इसकी गाइडलाइन बनाने और टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
-कुमार विनीत, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed