फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Three accused arrested for kidnapping and gang-raping a teenager

Lucknow News : अपहरण कर किशोरी से 24 घंटे में तीन बार गैंगरेप, पड़ोस में रहते है गिरफ्तार तीनों आरोपी

Fri, 30 Jun 2023 06:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jun 2023 06:03 PM IST
सार

किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर मां के पास पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
Lucknow News: Three accused arrested for kidnapping and gang-raping a teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कैंट इलाके में 27 जून को किशोरी का अपहरण कर 24 घंटे तक शहर में घुमाया। इस दौरान तीन बार गैंगरेप किया। किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर मां के पास पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। किशोरी की मां ने बताया कि वह मूल रूप से बाराबंकी की रहने वाली है। मां की तबियत खराब होने के कारण देखरेख के लिए बेटी के साथ कैंट स्थित घर आई थी। 27 जून को घर के पास से बेटी थी। तभी स्कूटी से लखनऊ में कैंट इलाके में 27 जून को घर से निकली किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर 24 घंटे तक शहर में घुमाया। तीन बार गैंगरेप किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर किशोरी मां के पास पहुंची तो आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी की मां स्थानीय थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपी कैंट के कसाईबाड़ा निवासी हलीम, आसिफ और इरफान हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक 27 जून को घर के पास किशोरी थी। तभी स्कूटी सवार तीनों आरोपियों ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। घर न पहुंचने पर किशोरी की मां ने अपहरण की तहरीर दी। इसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम को लगाया गया। 
विज्ञापन


उधर, आरोपी किशोरी को लेकर लालबत्ती चौराहा पुल के पास बने गैशाला पहुंचे और तीनों ने नशे की हालत में गैंगरेप किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसको जनेश्वर मिश्र पार्क ले गए। वहां फिर से गैंगरेप करने के बाद पूरा दिन शहर में घुमाया। इस दौरान सन्नाटे के अलावा कहीं भी स्कूटी को रोका नहीं। ताकि किशोरी भाग न सके। हालांकि 24 घंटे बाद किशोरी को लेकर कैंट के जंगल में पहुंचे जहां फिर गैंगरेप किया, लेकिन किशोरी उनके चंगुल से बचकर भाग निकली। किसी तरह मां के पास पहुंची तो आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीनों आरोपियों को इलाके से 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्थानों पर गैंगरेप, स्कूटी पर बैठाकर शहर में घुमाया
आरोपियों ने किशोरी के साथ तीन स्थानों (जनेश्वर मिश्रा पार्क, कैंट जंगल और लालबत्ती पुल) पर गैंगरेप किया। साथ ही किशोरी को बैठा कर पूरे शहर में घुमाया। इस दौरान किसी की नजर किशोरी पर नहीं पड़ी। जबकि कमिश्नरेट पुलिस जगह-जगह पर पेट्रोलिंग और गश्त का दावा कर रही है। बावजूद इसके किशोरी के साथ इतनी बड़ी वारदात हो गई।


नानी के देखरेख के लिए आई थी लखनऊ
किशोरी की मां ने बताया कि बाराबंकी में परिवार के साथ रहती है। मां कैंट इलाके में रहती है। इधर मां की तबियत खराब हो गई। कोई और सहारा न होने के कारण 15 वर्षीय किशोरी के साथ मां की देखरेख के लिए लखनऊ आई थी। यही नहीं इतनी बड़ी वारदात के बाद से किशोरी बोल तक नहीं रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed