फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Threatening to fail the girl student, teacher raped her, student in panic, accused arrested

Lucknow News : छात्रा को फेल करने की धमकी देकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म, दहशत में छात्रा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Aug 2023 12:09 AM IST
सार

लखनऊ में बुद्धेश्वर इलाके में स्थित एक निजी स्कूल का शिक्षक कई महीने तक 10वीं की छात्रा से अश्लीलता करता रहा। परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर लैब में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जुबान खोलने पर धमकी दी कि वह उसको और परिवार को जान से मार देगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Threatening to fail the girl student, teacher raped her, student in panic, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में बुद्धेश्वर इलाके में स्थित एक निजी स्कूल का शिक्षक कई महीने तक 10वीं की छात्रा से अश्लीलता करता रहा। परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर लैब में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जुबान खोलने पर धमकी दी कि वह उसको और परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और परिजनों को घटना बताई। तब परिजनों ने बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई। देर शाम पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पारा थाना निवासी छात्रा निजी स्कूल से पढ़ाई कर रही है। उसके मुताबिक स्कूल में गणित पढ़ाने वाला शिक्षक भास्कर मिश्रा उसको कई महीने से छेड़ रहा था। जब उसने विरोध किया तो वह धमकी देता था कि गणित विषय में उसको फेल कर देगा। कुछ दिनों तक वह खामोश रही। इस बीच एक दिन स्कूल में उसको जबरन पकड़ लिया। लैब में ले गया। जहां और को नहीं था। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी भास्कर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उसमें स्कूल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन


सैकड़ों अश्लील मैसेज मिले, जांच में शामिल
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी पीड़ित छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। छात्रा के मोबाइल से उसके सैकड़ों मैसेज मिले हैं। जिनको पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल कर लिया है। इसमें कई मैसेज धमकी भरे भी हैं। एडीसीपी का कहना है कि मामले में पर्याप्त पुख्ता साक्ष्य हैं। प्रयास होगा विवेचना जल्द पूरी कर कम समय में चार्जशीट लगाएगी। जिससे जल्द कोर्ट में केस की सुनवाई शुरू हो और कम समय में आरोपी को सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed