फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The then District Social Welfare Officer of Hathras arrested in scholarship scam.

Lucknow News : छात्रवृत्ति घोटाले में हाथरस का तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक हाथरस के रतिभानपुर में श्री होडल सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक युवराज सिंह द्वारा कई अन्य कॉलेज संचालित किए जाते हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: The then District Social Welfare Officer of Hathras arrested in scholarship scam.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

यूपी पुलिस के आर्थिक अपराध अनुसंधान दल ने 17 वर्ष पुराने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी हाथरस के तत्कालीन प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा को मंगलवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हाथरस के थाना मुरसना में वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में ईओडब्ल्यू अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक हाथरस के रतिभानपुर में श्री होडल सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक युवराज सिंह द्वारा कई अन्य कॉलेज संचालित किए जाते हैं। उनके कॉलेजों में वर्ष 1999 से 2006 के बीच पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति 57,53,148 रुपये का गबन करने का प्रकरण सामने आया था। इसका हाथरस के सिंकदराराऊ में वर्ष 2006 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में इस प्रकरण की जांच ईओडब्ल्यू के सुपुर्द कर दी गयी। 
विज्ञापन


जांच में तत्कालीन प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा की संलिप्तता के प्रमाण मिलने पर वर्ष 2019 में हाथरस के मुरसना थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। ईओडब्ल्यू की टीम को सूचना मिली कि वह लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बीते कई सालों से रह रहा है, जिसके बाद विवेचक धनंजय सिंह की टीम ने उसे आवास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed