{"_id":"62f4af925e20a27b496a40a5","slug":"lucknow-news-the-girl-was-forced-to-talk-by-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : युवती पर शोहदे ने बनाया जबरन बात करने का दबाव, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : युवती पर शोहदे ने बनाया जबरन बात करने का दबाव, मुकदमा
Thu, 11 Aug 2022 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:58 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि फरहान आय दिन नशे में प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने धीमे धीमे बात करना बंद कर दिया। लेकिन फरहान फिर भी नहीं माना और कॉल करके अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में चिनहट निवासी युवती ने शोहदे पर जबरन बात करने का दबाव बनाया। युवती ने विरोध किया तो छोड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। युवती ने गौतमपल्ली थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दिया।पीड़िता के मुताबिक वह गौतमपल्ली इलाके में स्थित निजी कॉलेज की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा निवासी मो. फरहान से मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोस्ती गहरी हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि फरहान आय दिन नशे में प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने धीमे धीमे बात करना बंद कर दिया। लेकिन फरहान फिर भी नहीं माना और कॉल करके अभद्रता करने लगा। कॉलेज जाते वक्त रास्ते मे रोककर अभद्रता करने लगा। यही नहीं मंगलवार को छात्रा कॉलेज से लौट रही थी। उस दौरान फरहान ने रास्ता रोककर जबरन बात करने का दबाव डालने लगा। युवती नहीं मानी तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सधीर अवस्थी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन