फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Swatantradev said, rain water harvesting will now be investigated in government buildings

Lucknow News : स्वतंत्रदेव बोले, सरकारी भवनों में अब रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की पड़ताल होगी

Tue, 03 Jan 2023 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Jan 2023 07:28 PM IST
सार

गोमतीनगर स्थित नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग  कार्यालय में मंगलवार को जल शक्ति मंत्री ने बैठक ली। कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचयन के संयंत्र लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: Swatantradev said, rain water harvesting will now be investigated in government buildings
स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश की सभी सरकारी इमारतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि वह स्वयं भी इसकी पड़ताल करेंगे। साथ ही जिलों में दौरों पर जाने वाले अधिकारी भी यह देखेंगे कि सरकारी भवनों में यह सिस्टम काम कर रहा है या नहीं।

विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग  कार्यालय में मंगलवार को जल शक्ति मंत्री ने बैठक ली। कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचयन के संयंत्र लगाए जाएंगे। सरकारी भवन हो या प्राइवेट अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचयन के संयंत्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और इसका पालन अनिवार्य रूप से कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। इसके लिये हर जिले से एक अवर अभियंता, तीन जूनियर इंजीनियर और मंडल से एक अधिशसी अभियंता के चयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed