{"_id":"638617567afc9570431c018c","slug":"lucknow-news-sugarcane-of-mohiuddinpur-sugar-mill-allotted-to-other-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का गन्ना दूसरी मिलों को आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का गन्ना दूसरी मिलों को आवंटित
Tue, 29 Nov 2022 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:05 PM IST
सार
26 नवंबर को मोहिउदुदीनपुर चीनी मिल में टरबाइन में आग लग गई थी। इसमें मिल की चीफ इंजीनियर की भी मौत हो गई थी। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि इस स्थिति में इस चीनी मिल का शीघ्र संचालन किया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
चीनी मिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र राज्य चीनी निगम लि. की मोहिउद्दीनपुर मिल (मेरठ) के टरबाइन में आग लग जाने के कारण अब इस मिल से जुड़े किसानों का गन्ना दूसरी मिलों को आवंटित कर दिया गया है। निकट की चीनी मिलें इस क्षेत्र के किसानों का गन्ना पेरेंगी।
विज्ञापन
26 नवंबर को मोहिउदुदीनपुर चीनी मिल में टरबाइन में आग लग गई थी। इसमें मिल की चीफ इंजीनियर की भी मौत हो गई थी। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि इस स्थिति में इस चीनी मिल का शीघ्र संचालन किया जाना संभव नहीं है। वहां के प्रधान प्रबंबधक ने भी चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने को निकटवर्ती चीनी मिलों को आवंटित कराने का अनुरोध किया। इसी के चलते इस मिले के गन्ने की आपूर्ति का आवंटन फिलहाल दूसरी मिलों को आवंटित कर दिया है। मोहिउद्दीनपुर मिल गेट की आपूर्ति को को चीनी मिल किनौनी, मोदीनगर, मवाना एवं खतौली को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ गन्ना क्रय केंद्र चंदपुरा प्रथम, धंतला प्रथम एवं द्वितीय, नंगलापातु, पांची द्वितीय, तलहैटा प्रथम, तलहैटा द्वितीय, सेतकुआँ नालपुर प्रथम, चंदपुरा द्वितीय, खंदावली प्रथम, बहरानपुर, भटजन, पलौता एवं मुरादाबाद चीनी मिल नंगलामल को दिया है।
विज्ञापन
क्रय केंद्र मौहम्मदपुर गूमी, सिवालखास प्रथम, सिवालखास द्वितीय, परतापुर, सीपुरा, पांचली खुर्द द्वितीय, महरौली, कलंजरी प्रथम, कंलजरी द्वितीय, गंगोल, खेडाबलरामपुर, इटायरा, चंदसारा एवं घाट द्वितीय चीनी मिल दौराला को आवंटित किए गए हैं। मोहिउद्दीनपुर मिल का संचालन शुरू होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। बीस हजार किसानों को इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा और समय से वे अपना गन्ना मिलों पर डाल सकेंगे।