फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Student of City Law College shot dead by miscreants riding XUV

Lucknow News : सिटी लॉ कालेज के छात्र को एक्सयूवी सवार बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 23 Dec 2022 12:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Dec 2022 12:19 PM IST
सार

प्रतापगढ़ का रहने वाला अभिनव शुक्ला दयाल रेजीडेंसी में रहता है। वह तिवारीगंज स्थित सिटी लॉ कालेज से विधि का छात्र है। अभिनव के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजेे वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर वापस जा रहा था।

विज्ञापन
Lucknow News: Student of City Law College shot dead by miscreants riding XUV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में बीबीडी थानाक्षेत्र के तिवारीगंज में देर रात डेढ़ बजे के करीब एक्सयूवी सवार बदमाशों ने विधि छात्र अभिनव शुक्ला को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश बाराबंकी तरफ भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल सिंह के मुताबिक प्रतापगढ़ का रहने वाला अभिनव शुक्ला दयाल रेजीडेंसी में रहता है। वह तिवारीगंज स्थित सिटी लॉ कालेज से विधि का छात्र है। अभिनव के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजेे वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर वापस जा रहा था। इसी दौरान एक एक्सयूवी उसके पास आकर रूकी। एक्सयूवी सवार ने नाम व पता पूछा। जानकारी न होने की बात कहकर अभिनव अपनी बाइक स्टार्ट कर आगे निकलने लगा। इसी बीच एक्सयूवी सवार बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

 

गोली अभिनव के कुल्हे पर लगी। वह सड़क पर गिर गया। उसे घायल देख साथियों ने शोर मचाया। बदमाश मौका देखकर बाराबंकी की तरफ भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं अभिनव शुक्ला के बारे में कॉलेज से जानकारी ली जा रही है। कॉलेज के गुटबाजी व अन्य कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घायल छात्र के परिजन सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे डिस्चार्ज कराकर किसी निजी अस्पताल लेकर चले गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed