फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Statements of accused related to terrorist organization recorded, accused of blast in train

Lucknow News : आतंकी संगठन से जुड़े आरोपियों के बयान दर्ज, ट्रेन में ब्लास्ट के हैं आरोपी

Wed, 08 Feb 2023 11:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 08 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

एनआईए के अधिवक्ता एमके सिंह ने बताया की इसी दौरान लखनऊ के काकोरी इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकी सैफुल्ला को पुलिस ने मार गिराया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ था।

विज्ञापन
Lucknow News: Statements of accused related to terrorist organization recorded, accused of blast in train
पैसेंजर ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट करने के आरोप में गिरफ्तार प्रतिबंधित संगठन आइएसआइएस से जुड़े आठ लोगों के बयान मंगलवार को एनआईए के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी की कोर्ट में दर्ज किए गए। इस दौरान आरोपी मो. फै सल, गौस मुहम्मद खान, मो. अजहर, आतिफ  मुज्जफर  मो. दानिश, सैयद मीर हुसैन, आसिफ  इकबाल उर्फ  रॉकी और मो. आतिफ उर्फ  आतिफ  ईरानी ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए सफाई में गवाह पेश करने की बात कही। कोर्ट ने उन्हें गवाह पेश करने के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट 8 मार्च 2017 को एटीएस थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया था कि सात मार्च को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के शाजापुर में हुए ट्रेन ब्लास्ट में आइएसआइएस से जुड़े मो. फैसल, मो. दानिश, आतिफ , सैफुल्ला और अजहर का हाथ था। इसके बाद फैसल को कानपुर और अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


एनआईए के अधिवक्ता एमके सिंह ने बताया की इसी दौरान लखनऊ के काकोरी इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकी सैफुल्ला को पुलिस ने मार गिराया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ था। विवेचना के बाद एनआईए सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर इन पर देशद्रोह, आतंकी गतिविधियों के लिए धन एकत्रित करने, विस्फोटक और हथियार एकत्र करने के साथ तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed