फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: State spokesperson of Hindu Mahasabha under house arrest

Lucknow News: हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता नजरबंद, सुंदरकांड पाठ की धमकी से छावनी में बदला चारबाग स्टेशन

Wed, 01 Feb 2023 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Feb 2023 07:34 PM IST
सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग रेलवे स्टेशन बुधवार सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेशन पर आने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

विज्ञापन
Lucknow News: State spokesperson of Hindu Mahasabha under house arrest
शिशिर चतुर्वेदी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर स्थित खम्मनपीर मजार को हटाने की मांग अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेद ने की थी। घोषणा की थी बुधवार को मजार पर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर मजार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही लालबाग स्थित प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर कैसरबाग पुलिस ने घेरा डाल दिया।

विज्ञापन


शिशिर चतुर्वेदी को नजरबंद करने के बाद कैसरबाग पुलिस ने घर के अंदर से लेकर बाहर तक छावनी बना दी। इस दौरान शिशिर ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई का हवाला देने पर वे शांत हो गए। मामले को लेकर 29 जनवरी को जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक रेलवे पूजा यादव को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद 31 जनवरी की रात पुलिस अधीक्षक रेलवे ने खम्मनपीर मजार के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


मजार के आस पास प्रदर्शन और हंगामे की आशंका के चलते मंगलवार देर रात से ही पुलिस कमिश्नरेट मध्य जोन और रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई थी। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन बुधवार सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेशन पर आने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग रेलवे स्टेशन बुधवार सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेशन पर आने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही थी। दरअसल, स्टेशन स्थित खम्मनपीर मजार पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी समर्थकों के साथ सुंदरकांड करने जाने वाले थे, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसलिए जीआरपी मौकेपर तैनात थी। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने चारबाग स्थित खम्मन पीर मजार हटाए जाने को लेकर एक फरवरी को मजार के अंदर सुंदरकांड पाठ आयोजित करने का फैसला लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रेलवे को दी गई थी। वह चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्थित खम्मन पीर मजार को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी यहां पर प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन चारबाग स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बावजूद इसके चारबाग रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती दंगा विरोधी उपकरण के साथ कर दी गई थी। जीआरपी रिजर्व पुलिस लाइंस और सभी शाखाओं के रेलवे कार्यालय के पुलिस अधीक्षक कार्यलयों में नियुक्त पुलिस बल के जवानों को यहां पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। बता दें कि गत वर्ष अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशील चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के रेलवे की जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रदर्शन करने पुलिस अधीक्षक जीआरपी कार्यालय गए थे, उन्होंने रेलवे जमीनों से धार्मिक स्थल हटाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed