फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : State convention of SP on 28th and national convention on 29th, a two-day conference to be held

Lucknow News : सपा का राज्य सम्मेलन 28 और राष्ट्रीय सम्मेलन 29 को, लखनऊ में होगा दो दिवसीय सम्मेलन

Fri, 16 Sep 2022 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर अन्य सभी कमेटियां भंग कर दी है। पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। करीब 50 विधानसभा क्षेत्र से सदस्यता अभियान से जुड़ी रसीद प्रदेश कार्यालय में जमा हो गई है।

विज्ञापन
Lucknow News : State convention of SP on 28th and national convention on 29th, a two-day conference to be held
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा का राज्य सम्मेलन 28 और राष्ट्रीय सम्मेलन 29 सितंबर को लखनऊ में होगा। यह पार्टी का 11वां सम्मेलन होगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इस दौराना भाजपा निशाने पर रहेगी।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़कर अन्य सभी कमेटियां भंग कर दी है। पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। करीब 50 विधानसभा क्षेत्र से सदस्यता अभियान से जुड़ी रसीद प्रदेश कार्यालय में जमा हो गई है। अन्य नेताओं को भी जल्द से जल्द सदस्यता संबंधी रसीद जमा करने का निर्देश दिया गया है। बृहस्पतिवार को पार्टी की ओर से राज्य और राष्ट्रीय सम्मेलन की तिथि भी तय कर दी गई है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश, प्रदेश की राजनीतिक,आर्थिक स्थिति पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी की अपनी भूमिका की दिशा भी सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मेलन की तिथि की घोषणा करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने राजनीतिक एवं आर्थिक संकट पैदा किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है, उससे निबटने के लिए इन सम्मेलनों में पार्टी की कारगर भूमिका के बारे में चर्चा होगी। सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति पर भी गहन चर्चा होगी। राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकतांत्रिक संस्थाओं को भाजपा द्वारा कमजोर किए जाने, अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट, राजनीतिक दल बदल को बढ़ावा देेने तथा सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने पर भी विशेष चर्चा होगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, शिक्षा.स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार और किसानों-नौजवानों के साथ धोखा आदि मसलों पर राजनीतिक-आर्थिक प्रस्तावो में प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव
समाजवादी पार्टी के इस सम्मेलन में सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस दौरान पार्टी के सक्रिय सदस्यों से ही सम्मेलन के प्रतिनिधि चुने जाएगें। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के संगठनात्मक चुनाव कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव को सौपी गई है।

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव का मनोनीत होना तय है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष पद पर अति पिछड़े वर्ग अथवा दलित वर्ग केनेताओं की दावेदारी हो सकती है। हालांकि अभी तक प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का दावा बरकरार है। यदि प्रदेश अध्यक्ष किसी दूसरे को चुना जाता है तो नरेश उत्तम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जनवरी 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश
सपा के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव रहे। एक जनवरी 2017 को लखनऊ में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गईा। फिर पांच अक्तूबर 2017 को आगरा में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें विधिवत अध्यक्ष चुना गया। तब से अब तक वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पहले पार्टी का सम्मेलन दो वर्ष बाद होता था, लेकिन वर्ष 2017 से इसे पांच साल के लिए कर दिया गया है।


इसी तरह पार्टी की स्थापना काल से प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास रहे। वर्ष 2006 में शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। फिर 2010 में अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष बने और अक्तूबर 2016 तक रहे। इसके बाद से अब तक नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष हैं।

कब-कब हुआ सम्मेलन
- सपा की स्थापना चार अक्तूबर 1992 को हुई। मुलायम सिंह यादव संस्थापक अध्यक्ष बने और 5 अक्तूबर 1992 को बेगम हजरत महल पार्क लखनऊ में पहला सम्मेलन हुआ ।
- 11-12 अक्तूबर 1994 को लखनऊ में दूसरा सम्मेलन।
- 27-28 जुलाई 1996 में लखनऊ में तीसरा सम्मेलन ।
- 29,30,31 जनवरी 1999 में चौथा सम्मेलन लोहिया नगर भोपाल।
- 3-4 जनवरी 2002 को कानपुर में पांचवा सम्मेलन। 
- 21, 22, 23 अप्रैल 2005 पटना में छठां सम्मेलन।
- 26, 27, 28 मार्च 2008 को जबलपुर में सातवां सम्मेलन।
- 7-8 जून 2011 में आगरा में आठवां सम्मेलन। इसमें सपा का संविधान बदला गया।
- 8,9,10 अक्तूबर 2014 को लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क में नौवां सम्ेमलन। 
-  5 अक्तूबर 2017 को आगरा में 10 वां सम्मेलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed