{"_id":"656c8d7cf6b28c76040a4a93","slug":"lucknow-news-speeding-dumper-hits-tempo-one-dead-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : तेज रफ्तार डंपर ने टैंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : तेज रफ्तार डंपर ने टैंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल, परिजनों ने किया प्रदर्शन
Sun, 03 Dec 2023 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:45 PM IST
सार
लखनऊ में आशियाना इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने एक टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने दो घंटे तक सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में आशियाना इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने एक टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने दो घंटे तक सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
बिजनौर के गढ़ी मोहल्ला निवासी सुमेर बहेलिया 36 टैंपो चालक था। उसके भाई सुभाष के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुमेर चारबाग जाने के लिए टैंपो से निकला था। आशियाना के औरंगाबाद इलाके में शहीद पथ अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने साइट से टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में सुमेर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिजनौर निवासी रोमा और बाराबंकी जनपद निवासी अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीजीआई स्थित अपेक्स ट्रामा-2 में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में टैंपो में सवार एक युवक को मामूली चोट लगी जो हादसे के बाद वहां से चला गया। हादसे के बाद टैंपो चालक और डंपर चालक डंपर सहित भाग निकले। हादसे की खबर पाकर सुमरे के परिजन मौके पर पहुंच गए। वह लोग आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया तो वह लोग और भड़क गए और शव को वहीं पर रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर एसीपी कैंट पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के दो घंटे के बाद नाराज लोग शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन के चलते काफी देर यातायात प्रभावित रहा। छानबीन के बाद पुलिस ने सुमेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन