फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP president said - UP number one in deaths in police custody, only government figures are revea

Lucknow News : सपा अध्यक्ष ने कहा- पुलिस हिरासत में हुई मौतों में यूपी नंबर वन, सरकारी आंकड़े ही खोल रहे पोल

Fri, 29 Jul 2022 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Jul 2022 07:37 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार की मार से आम आदमी परेशान है। जन रोष से बचने के लिए क्षणिक उत्तेजना वाले मुद्दे उछाले जा रहे हैं। दुष्कर्म, लूट, अपहरण और हत्या की घटनाएं रोज हो रही हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: SP president said - UP number one in deaths in police custody, only government figures are revea
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के नकली विकास की परतें खुलती जा रही हैं। खुद सरकारी आंकड़े ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों और झूठे दावों की पोल खोल रहे हैं। पुलिस हिरासत में हुई मौतों में यूपी नंबर वन है। 

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पुलिस की हिरासत में मौत होना हत्या के बराबर होता है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का नंबर वन होना, प्रदेश की भाजपा सरकार पर कलंक है। वर्ष 2020-21 में पुलिस हिरासत में 451 मौतें हुईं जबकि वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा बढ़कर 501 हो गया है। इस तरह वर्ष 2020 से 2022 के बीच भाजपा राज में प्रदेश में कुल 952 मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से 22 करोड़ लोगों ने केंद्र सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया है। इनमें से महज 7 लाख 22 हजार 311 युवाओं को ही नौकरी मिली है। जबकि भाजपा ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, जो वादा ही रह गया। यूपी में भी भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी देने में फिसड्डी साबित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार की मार से आम आदमी परेशान है। जन रोष से बचने के लिए क्षणिक उत्तेजना वाले मुद्दे उछाले जा रहे हैं। दुष्कर्म, लूट, अपहरण और हत्या की घटनाएं रोज हो रही हैं। फर्जी एनकाउंटरों की जांच में पुलिस अफसर तक फंस रहे हैं। अर्थव्यवस्था डूब रही है, रुपये की कीमत घटती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed