फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Solid grounds will have to be told to the DGP headquarters to cancel the transfer

Lucknow News : तबादला निरस्त कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय को बताना होगा ठोस आधार

Tue, 27 Jun 2023 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jun 2023 08:38 PM IST
सार

तबादले के बाद कार्यमुक्त करने में विलंब करना भी शासन और डीजीपी के आदेशों की अवलेहना है। कई बार इस संबंध में सोशल मीडिया पर शिकायतें होती हैं, जिससे काफी प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति आपत्तिजनक है।

विज्ञापन
Lucknow News: Solid grounds will have to be told to the DGP headquarters to cancel the transfer
यूपी के नवनियुक्त कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों को निरस्त, संशोधित एवं स्थगित करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई है। एडीजी प्रशासन नीरा रावत ने इस बाबत समस्त कमिश्नरेट और जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर कहा कि मुख्यालय और शासन की सहमति से होने वाले पीपीएस अफसरों के तबादले के बाद उनको तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। यदि संबंधित अधिकारी को कोई समस्या है, तो तबादला आदेश का पालन करने के बाद वह अपना प्रत्यावेदन मुख्यालय भेज सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि पीपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी होने के बाद जिले एवं इकाई के प्रभारी बिना किसी ठोस आधार के कुछ अधिकारियों का तबादला निरस्त, संशोधित एवं स्थगित करने का अनुरोध करते हैं। ये तबादले जिले एवं इकाई के कार्यों की गंभीरता एवं कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गहनता से विचार करने के बाद डीजीपी मुख्यालय एवं शासन के अनुमोदन से किया जाता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ पीपीएस अधिकारी अपना तबादला आदेश निरस्त एवं संशोधित करने का अनुरोध स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों से कराते हैं, जो उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। वहीं, तबादले के बाद कार्यमुक्त करने में विलंब करना भी शासन और डीजीपी के आदेशों की अवलेहना है। कई बार इस संबंध में सोशल मीडिया पर शिकायतें होती हैं, जिससे काफी प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति आपत्तिजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed