{"_id":"63ae79d90d5cff7c9755e0d6","slug":"lucknow-news-six-employees-of-health-department-demoted-new-appointments-will-be-made-in-class-iii-to-iv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मी पदावनत, तृतीय श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी में होगी नई नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मी पदावनत, तृतीय श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी में होगी नई नियुक्ति
Fri, 30 Dec 2022 11:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:10 AM IST
सार
सीएमओ, सीएमएस को निर्देश दिया गए हैं कि इन्हें नई नियुक्ति के तहत चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति का आदेश जारी करें। यदि निर्धारित समय पर ये कार्यभार ग्रहण न करें तो इनकी नियुक्ति समाप्त मानी जाएगी।
विज्ञापन
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग में दो साल से कार्यरत छह कनिष्ठ सहायकों को पदानवत कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नई नियुक्ति दी जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने आदेश जारी कर दिया है। बीते दिनों मृतक आश्रितों की नियुक्ति से संबंधित शासनादेश जारी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त जिन कर्मचारियों को पदावनत किया जाएगा उनमें जिला संयुक्त चिकित्सालय कुशीनगर के अनूप राव, एमआईके महिला चिकित्सालय बलरामपुर के जकी मोहम्मद, सीएमओ गोरखपुर कार्यालय की खदीजा परवीन, सीएमओ अमरोहा की दिशा सिन्हा, जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज के गिरीश चंद्र और जिला महिला चिकित्सालय शाहजहांपुर की सुनीता खरे शामिल हैं। इस संबंध में संबंधित सीएमओ, सीएमएस को निर्देश दिया गए हैं कि इन्हें नई नियुक्ति के तहत चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति का आदेश जारी करें। यदि निर्धारित समय पर ये कार्यभार ग्रहण न करें तो इनकी नियुक्ति समाप्त मानी जाएगी।