{"_id":"63861beda1c2821b8817635b","slug":"lucknow-news-seven-crore-approved-for-seven-damaged-bridges-of-morbi-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ‘मोरबी’ सर्वे के सात क्षतिग्रस्त पुलों के लिए सात करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ‘मोरबी’ सर्वे के सात क्षतिग्रस्त पुलों के लिए सात करोड़ मंजूर
Tue, 29 Nov 2022 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:19 PM IST
सार
रायबरेली में सेमरी-रायबरेली-परसेदपुर-बारानवती मार्ग के नईया नाले पर पुल की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात में मोरबी पुल हादसे के बाद यूपी में पुलों का सर्वे कराया गया था। इसमें क्षतिग्रस्त मिले 44 पुलों में से सात पुलों की मरम्मत के लिए 7 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। शासन ने जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रायबरेली में सेमरी-रायबरेली-परसेदपुर-बारानवती मार्ग के नईया नाले पर पुल की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। वाराणसी में मांझीघाट, बरेली में परसाखेड़ा आरओबी और शाहजहांपुर में कोलाघाट पुल की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू हो सकेगा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग के किमी-2 पर स्थित डबल फाटक सेतु और बिजनौर में रामगंगा नदी पर स्थित दीर्घ सेतु की मरम्मत के लिए भी मांगी गई धनराशि मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन
मोरबी की घटना से सबक लेते हुए इन पुलों को तत्काल सुरक्षित बनाने के लिए कहा गया है, ताकि जान-माल की नुकसान की कोई आशंका न बचे। साथ ही सभी जोन के मुख्य अभियंताओं को कहा गया है कि वे सतत प्रक्रिया के अंतर्गत पुलों का मुआयना कराते रहें। कहीं कोई दिक्कत मिलने पर तत्काल पीडब्ल्यूडी मुख्यालय और शासन को अवगत कराएं। अगर मुख्य अभियंताओं के स्वंय के निरीक्षण में यह पाया जाए कि पुल क्षतिग्रस्त है और संबंधित जेई और एई ने इसकी रिपोर्ट पूर्व में नहीं की है तो उनकी भी जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन