{"_id":"63334e27b92c0c1b784681e5","slug":"lucknow-news-rural-sports-competition-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आज, आप भी आएं, हाथ आजमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आज, आप भी आएं, हाथ आजमाएं
Wed, 28 Sep 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:55 AM IST
सार
Lucknow News : अमर उजाला का आईओसी सर्वो के सहयोग से विशेष आयोजन। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सुबह करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ। समापन समारोह पर टीमों को पुरस्कृत करेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को कर रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण खेलों के महाकुंभ में राजधानीवासियों का स्वागत है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर को कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता 1090 चौराहा के पास रिवर फ्रंट स्टेडियम में बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। दोपहर बाद विजेता टीमों व खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सभी को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान शहर के विधायकों, सांसदों आदि के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों की भी मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण होंगे कबड्डी, खो-खो, शतरंज, लंबी कूद, ऊंची कूद, कंचा, दौड़, रस्साकशी, स्लो साइकिल, गुल्ली डंडा समेत 20 से अधिक खेल। शहर के सभी लोगों से आग्रह है कि प्रतियोगिता में आएं, बच्चों का उत्साह बढ़ाएं और मन करे तो खेलें, बचपन और स्कूलों की यादें ताजा करें। समय सुबह आठ से 2.30 बजे तक है, आपका जब मन करें तब आएं, पर आएं जरूर।
विज्ञापन