{"_id":"6399e61619ebdf4de363811f","slug":"lucknow-news-roads-from-airport-to-shaheed-path-will-be-decorated-with-25-crores-lda-will-decorate-under-sma","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एयरपोर्ट से शहीद पथ तक 25 करोड़ से सजेंगी सड़कें, स्मार्ट सिटी के तहत संवारेगा एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एयरपोर्ट से शहीद पथ तक 25 करोड़ से सजेंगी सड़कें, स्मार्ट सिटी के तहत संवारेगा एलडीए
Wed, 14 Dec 2022 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:35 PM IST
सार
प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बीते मंगलवार को एयरपोर्ट की सड़कों को संवारने के लिए आर्किटेक्ट से सुझाव लिए गये हैं। कार्य योजना एवं सुझाव पर बृहस्पतिवार को शासन में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
एलडीए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कें बंगलुरू एयरपोर्ट की स्टाइल में संवरेंगी। यानी एयरपोर्ट से शहीद पथ तक की सड़कें सजेंगी, जिस पर 25 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इस सिलसिले में आर्किटेक्ट ने कार्य योजना को तैयार किया है। इस कार्य योजना पर बृहस्पतिवार को शासन स्तर पर बैठक होगी।
विज्ञापन
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़कें बंगलुरू एयरपोर्ट की स्टाइल में संवरेंगी। यानी एयरपोर्ट से शहीद पथ तक की सड़कें सजेंगी, जिस पर 25 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इस कार्य के मद में शासन के द्वारा 20 करोड़ रुपये की धनराशि प्राधिकरण को दी जाएगी। वहीं पांच करोड़ रुपये प्राधिकरण को अपने खजाने से खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बीते मंगलवार को एयरपोर्ट की सड़कों को संवारने के लिए आर्किटेक्ट से सुझाव लिए गये हैं। कार्य योजना एवं सुझाव पर बृहस्पतिवार को शासन में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अफसर भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
फूलों के पेड़, पौधे लगेंगे
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एयरपोर्ट की मुख्य सड़क और कनेक्टेड सड़कों को संवारने की योजना है। मुख्य सड़क को शहीद थ सवारा जाएगा। इन सभी सड़कों के डिवाइडर पर फूलों के पेड़ एवं खूबसूरती दर्शाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। बृहस्पतिवार की बैठक के बाद एलडीए टीम होने वाले कार्य स्थल का मौका मुआयना करेगी।