{"_id":"62f555363297aa399222af62","slug":"lucknow-news-retired-engineer-was-held-hostage-and-beaten-up-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : रिटायर्ड इंजीनियर को बंधक बनाकर रात भर पीटा, नग्न कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : रिटायर्ड इंजीनियर को बंधक बनाकर रात भर पीटा, नग्न कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार
Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:45 AM IST
सार
Lucknow News : ठेकेदार ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज अभिषेक गौड़, उसके चचेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर को दबंग ठेकेदार ने अपने दो साथियों के साथ रात भर बंधक बनाकर पीटा, फिर जान से मारने की धमकी देकर नग्न कर वीडियो बनाया। ठेकेदार ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज अभिषेक गौड़, उसके चचेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी रामपाल सिंह रेलवे रिटायर्ड इंजीनियर हैं। रामपाल ने पुलिस को बताया कि वह विभूतिखंड के वास्तुखंड में किराए पर रहते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद निजी कंपनी आर एंड सी इंफ्रा इंजीपर प्रालि से संबद्ध हैं। इन दिनों अयोध्या के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण में तकनीकी पर्यवेक्षण का काम देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर में काम करने के दौरान वह बिठूर निवासी ठेकेदार अभिषेक गौड़ के संपर्क में आए और अभिषेक को उनके जरिए कई काम मिले। एक सप्ताह पहले काम के सिलसिले में ही अभिषेक उनके विभूतिखंड आवास पर आया और दो दिनों तक रुककर चला गया।
विज्ञापन
चचेरे भाई और दोस्त के साथ पहुंचा आरोपी
आरोप है कि 8 अगस्त की रात को अभिषेक फिर घर आया। उसके साथ अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू के नाम का ही उसका चचेरा भाई और दोस्त असलम आया। इन्होंने कुछ देर बातचीत की, फिर दूसरे कमरे में ले जाकर बेड पर गिरा दिया और तार से हाथ व पैर बांध दिये। शोर मचाने पर बेडशीट फाड़कर मुंह बांध दिया। फिर नौ हजार रुपये, 30 हजार की घड़ी और चार डेबिट कार्ड लूट लिए। डेबिट कार्ड मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी के पासवर्ड पूछ लिए। अभिषेक ने बाहर जाकर एटीएम पर रकम निकालने की कोशिश की, फिर वापस आकर गूगल पे और फोन पे से रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इस पर इंजीनियर ने कहा कि उसे इस तरह से भुगतान करना नहीं आता है।
विज्ञापन
घर में पी दारू, वीडियो बनाई, मांगे 10 लाख
आरोप है कि रकम ट्रांसफर न होने पर तीनों ने कमरे मे शराब पी। इस दौरान इंजीनियर का नग्न कर वीडियो बनाया। कहा कि किसी लड़की के साथ इस वीडियो एडिट कर वायरल करेंगे, नहीं तो 10 लाख रुपये दो। तीनों किचन से चाकू उठा लाए और अंडर गारमेंट फाड़ दिए। विरोध करने पर खूब पीटा। सुबह 4 बजे इंजीनियर को घर में बंद कर आरोपी चले गए। किसी तरह उसने अपने बेटे से संपर्क किया। बेटे ने अपने परिचित जलज तिवारी को घर भेजा। इसके बाद बुधवार को विभूतिखंड थाने में तहरीर दी।
सात दिन पहले बनाई थी लूट की योजना
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक रामपाल की अभिषेक से पुरानी जान पहचान थी। उन्होंने कानपुर में बिठूर का अंडर पास बनवाया था। अभिषेक पिछले हफ्ते उनसे रेलवे लाइन के दोहरीकरण का ठेका मांग रहा था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद उसने लूट की योजना बनाई। दो दिनों तक रहकर रामपाल के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल की। इसके बाद अपने चचेरे भाई व दोस्त के साथ आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। तो चार लोगों के नाम सामने आये। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अभिषेक गौड़, उसके चचेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है। वहीं, असलम की तलाश की जा रही है।