{"_id":"63dfdabbe1216e294051ba0c","slug":"lucknow-news-responsibility-of-national-secretary-in-sp-to-five-senior-leaders-including-ram-govind-vinay-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: विनय शंकर सहित पांच नेताओं को सपा में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, जानें पार्टी का सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: विनय शंकर सहित पांच नेताओं को सपा में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, जानें पार्टी का सियासी समीकरण
Sun, 05 Feb 2023 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:34 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों का कहना है कि संशोधित सूची में दो ठाकुर और एक ब्राह्मण नेता का नाम जोड़कर सियासी समीकरण दुरुस्त करने की कवायद की गई है। अभी तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक ठाकुर और चार ब्राह्मण चेहरे थे। अब तीन ठाकुर और पांच ब्राह्मण नेता हो गए हैं।
विज्ञापन
विनय शंकर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, ओम प्रकाश सिंह व अरविंद सिंह गोप सहित पांच वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया है। इन सभी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने 29 जनवरी को जारी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। देर रात सलीम इकबाल शेरवानी को राष्ट्रीय महासचिव और अनु टंडन को राष्ट्रीय सचिव घोषित कर दिया गया। रविवार को जारी संशोधित सूची 68 सदस्यीय हो गई है। अभी तक सदस्य रहे पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को पदोन्नति देते हुए अब सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह ओम प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप, विनय शंकर तिवारी, राम प्रकाश चौधरी और नवीन सक्सेना को भी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में अभी तक सचिव रहे रामबख्श वर्मा का नाम संशोधित सूची में हटा दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संशोधित सूची में दो ठाकुर और एक ब्राह्मण नेता का नाम जोड़कर सियासी समीकरण दुरुस्त करने की कवायद की गई है। अभी तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक ठाकुर और चार ब्राह्मण चेहरे थे। अब तीन ठाकुर और पांच ब्राह्मण नेता हो गए हैं।
विज्ञापन