{"_id":"6351820dff0cad0ae73b93f2","slug":"lucknow-news-resignation-of-veterinarians-who-resigned-in-amroha-episode-canceled-government-reinstated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अमरोहा प्रकरण में त्यागपत्र देने वाले पशु चिकित्सकों के इस्तीफे निरस्त, शासन ने किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अमरोहा प्रकरण में त्यागपत्र देने वाले पशु चिकित्सकों के इस्तीफे निरस्त, शासन ने किया बहाल
Thu, 20 Oct 2022 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:45 PM IST
सार
अमरोहा स्थित गो संरक्षण केंद्र में 63 गायों की मौत होने पर वहां केपशु चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था एवं डिप्टी सीवीओ केखिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विस्तार
अमरोहा प्रकरण को लेकर इस्तीफा देने वाले सहारनपुर के छह पशु चिकित्सिकों के त्यागपत्र शासन ने निरस्त कर दिए हैं। सभी को बहाल कर दिया गया है। दरअसल पशु चिकित्सा संघ और इन चिकित्सकों का कहना था कि उन्होंने सीधे इस्तीफे शासन को नहीं भेजे थे। यह पत्र तो उन्होंने संघ के लिए लिखा था पर इस्तीफे गलत ढंग से स्वीकार कर लिए गए।
विज्ञापन
अमरोहा स्थित गो संरक्षण केंद्र में 63 गायों की मौत होने पर वहां केपशु चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया था एवं डिप्टी सीवीओ केखिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। इसके विरोध में उप्र पशु चिकित्सा संघ विरोध कर रहा थ। चेतावनी दी गई है कि यदि यह कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो चिकित्सक सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में सहारनपुर काजीपुरा के पशु चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश गुप्ता, दूधला के डा. नागेंद्र सिद्घू, पुंवारका के डा. संजय चतुर्वेदी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मुकेश गुप्ता, डा. सुनील दत्त, डा. प्रमोद कुमार ने इस्तीफे दिए थे जिन्हेंशासन ने स्वीकार कर लिया था। पूरे प्रकरण को लेकर संघ प्रदेश अध्यक्ष डा. राकेश कुमार तथा अन्य पदाधिकारी निदेशक व शासन में अधिकारियों से मिले।
विज्ञापन
कहा कि इन चिकित्सकों ने त्यागपत्र का यह पत्र किसी सरकारी नुमाइंदे को नहीं भेजा था बल्कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में संघ के लिए शेयर किया था। किसी ने इसे ऊपर पहुंचा दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस्तीफे स्वीकार करना ठीक नहीं है। इससे पशु चिकित्सकों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को शासन ने इन इस्तीफों की स्वीकृति निरस्त करते हुए सभी को बहाल कर दिया।