फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Reservation list may be released this week, preparation for notification of body elections after

Lucknow News : इसी सप्ताह जारी हो सकती है आरक्षण सूची, पांच के बाद निकाय चुनाव की अधिसूचना की तैयारी

Tue, 29 Nov 2022 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने आरक्षण की सूची को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि 2-3 दिसंबर तक आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने के बाद निकाय चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Reservation list may be released this week, preparation for notification of body elections after
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत निकायों में सीटों के आरक्षण की सूची इसी सप्ताह जारी करने की तैयारी है। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव नगर विकास ने मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष प्रस्तावित आरक्षण की सूची का प्रस्तुतिकरण किया। मुख्य सचिव ने आरक्षण की सूची को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि 2-3 दिसंबर तक आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने के बाद निकाय चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। इसलिए संभावना है कि आयोग 5 दिसंबर या उसके बाद कभी भी चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है।

विज्ञापन


दरअसल सभी नगर निकायों से आरक्षण के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गए हैं। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुुताबिक वार्डों के साथ ही महापौर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण की सूची करीब तैयार हो चुकी है। दो दिन पहले ही इस सूची को नगर विकास मंत्री के सामने भी रखा गया था। इसी कड़ी में अब मुख्य सचिव को सामने सूची दिखाई गई है। मुख्य सचिव ने एक-एक निकायों की सूची को देखने के बाद इसे शीघ्र जारी कराने की तैयारी करने को कहा है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर पर 5 दिसंबर से पहले ही सूची जारी करने की तैयारी है। ताकि 5 तक राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा जा सके। इसी बीच आरक्षण के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने भी रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सूची को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यदि 4 दिसंबर तक चुनाव कराने का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया जाएगा तो 5 दिसंबर को ही अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके बाद चुनाव की पक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।


सूत्रों का कहना है कि यदि आयोग दो चरणों में ही चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित करता है तो दिसंबर के अंत तक चुनाव संपन्न हो जाएगा। यदि दो से अधिक चरणों में चुनाव का कार्यक्रम जारी होता है तो चुनाव की प्रक्रिया जनवरी के पहले सप्ताह में सपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed