फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Rajasthan government imposed curfew on Ram Navami, no straw is shaken on Kanwar Yatra in UP: Yog

सीएम योगी ने कहा : राजस्थान सरकार ने रामनवमी पर कर्फ्यू लगाया, यूपी में कांवड़ यात्रा पर तिनका नहीं हिलता

Tue, 21 Nov 2023 06:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Nov 2023 06:23 AM IST
सार

भरतपुर जिले की नगर विधानसभा सीट पर उन्होंने कहा कि यदि यहां भाजपा का विधायक होता तो गाड़ी में गोमांस नहीं मिलता। फर्क महसूस हो गया होगा कि कांग्रेस रूपी समस्या के सामने आपको कमल रूपी समाधान वाले बटन को दबाकर राजस्थान में भाजपा सरकार बनानी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Rajasthan government imposed curfew on Ram Navami, no straw is shaken on Kanwar Yatra in UP: Yog
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को जयपुर ग्रामीण की आमेर विधानसभा सीट पर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजस्थान के चुनावी समर में निरंतर ताबड़तोड़ रैली हो रही है। सोमवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान में मतदाताओं के समक्ष पहुंचे और भाजपा के लिए वोट मांगा।  यहां उन्होंने जनविरोधी कृत्यों पर कांग्रेस को घेरा। बोले कि राजस्थान सरकार रामनवमी पर कर्फ्यू लगाती है, लेकिन यूपी में चार करोड़ लोगों की कांवड़ यात्रा निकलती है और तिनका तक नहीं हिलता।

विज्ञापन


भरतपुर जिले की नगर विधानसभा सीट पर उन्होंने कहा कि यदि यहां भाजपा का विधायक होता तो गाड़ी में गोमांस नहीं मिलता। फर्क महसूस हो गया होगा कि कांग्रेस रूपी समस्या के सामने आपको कमल रूपी समाधान वाले बटन को दबाकर राजस्थान में भाजपा सरकार बनानी है। 
विज्ञापन


भैरो सिंह शेखावत ने राजस्थान को पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित किया था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आमेर के विधायक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी उम्मीदवार सतीश पुनिया के लिए समर्थन की अपील की। बोले कि राजस्थान ने पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, सूरजमल जैसे महाप्रतापी राजाओं को जन्म देकर इस धरा को पुण्य किया है। पद्मिनी का जौहर व मीराबाई की भक्ति की पराकाष्ठा को कौन छू पाया है? पूर्व उप राष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत ने राजस्थान को पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले तक यहां विकास हर गांव, किसान, महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य किया गया, लेकिन पांच वर्ष में ऐसा क्या हो गया कि विकास, पर्यटन, किसानों की खुशहाली में नहीं, बल्कि अपराध, गुंडागर्दी, गो तस्करी, साइबर अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक में राजस्थान नम्बर एक पर है। विपरीत समय में संबल देने वाली राजस्थान की भूमि के लोग आपदा के समय खुद को ठगा महसूस करते हैं।

सीएम ने कहा कि मैं पांच वर्ष पहले भी आया था तो आपने कमल खिलाया था। इस बार भी आपको कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यहां रामनवमी पर कर्फ्यू लगा दिया था, लेकिन यूपी में कांवड़ यात्रा में चार करोड़ लोग जाते हैं पर तिनका तक नहीं हिलता। वहां भव्यता के साथ दीपोत्सव समेत हर आयोजन होते हैं। 

कोरोना का बाप भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा
सीएम योगी ने लालासोट से रामबिलास मीना के पक्ष में कहा कि पांच साल में राजस्थान ने बहुत कुछ खोया है। आज राजस्थान कराह रहा है। कहीं कन्हैया लाल की हत्या होती है तो कहीं बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। विकास ठप है। नौजवान बेरोजगार है। कांग्रेस शासन में घुसपैठ होती थी, लेकिन आतंकियों के आकाओं को पता है कि अब भारत में ऐसा करने से हमारे जवान मांद में घुसकर मारेंगे।

नए भारत में कोई छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है। मोदी जी ने अराजकता को सुराज में बदलने का कार्य किया। देश में प्रतिदिन 38 किमी. हाइवे का निर्माण हो रहा है। सीएम ने कहा कि अमेरिका, चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में ऐसी वैक्सीन बनी, जो 142 करोड़ लोगों को सुरक्षा दे रही है। कोरोना का बाप भी अब कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

माफिया के आगे घुटने टेक रही सरकार
रामगढ़ विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशी जय आहूजा, राजगढ़ के प्रत्याशी बन्नाराम मीणा, कठुमर से रमेश खिंची व अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जयराम जाटव की विजय का आह्वान किया। बोले कि माफिया के आगे यह सरकार घुटने टेक चुकी है। कांग्रेसी माफिया पालते हैं। यहां माफिया पैदा हो रहे और यूपी में माफिया पर बुलडोजर चलता है।

डबल इंजन की सरकार लाइए, यहां भी माफिया पर बुलडोजर चलेगा। कांग्रेस जो काम 55-60 वर्षों में नहीं कर पाई, वह काम मोदी जी ने साढ़े 9 वर्ष में कर दिखाया। कोरोना के समय कांग्रेस के कोई नेता इंग्लैंड, इटली व जयपुर में थे। भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आपके बीच थे। यहां जन्म से लेकर अंतिम यात्रा भी राम के नाम पर ही होती है। गांधी जी के भी अंतिम शब्द भी हे राम थे। राम के साथ हमारा जन्म और जीवन जुड़ा है, लेकिन कांग्रेस राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती है,  इसलिए अपने वोट की ताकत से ऐसे लोगों को जवाब दीजिए। 


पांच वर्ष की वेदना का बदला लेने का वक्त आ गया है
भरतपुर जिले की नगर विधानसभा में सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेदाम के लिए वोट मांगा। पांच वर्ष की वेदना का लोकतंत्र के माध्यम से बदला लेने का वक्त आ गया है। कांग्रेस के समय रोज घटनाएं घटित होती थीं। मोदी जी ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाले की हवाई जहाज की यात्रा का सपना साकार हो रहा है। कांग्रेस ने 1984 में निर्दोष सिखों की हत्या कराई। यह हमारे गिरिराज महाराज को गाली और ब्रज भूमि व कान्हा को अपमानित करते हैं। यहां भाजपा का विधायक होता तो उनकी गाड़ी में गोमांस नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed