फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Priyanka can be taken back in charge of UP Congress, party will be seen in new form

Lucknow News : प्रियंका से वापस लिया जा सकता है यूपी कांग्रेस का प्रभार, नए स्वरूप में दिखेगी पार्टी

Sun, 21 Aug 2022 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Aug 2022 09:41 PM IST
सार

प्रियंका को गत लोकसभा चुनाव के पहले यूपी का प्रभार सौंपा गया था। गांधी परिवार के किसी सदस्य को पहली बार एक राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके पीछे की मंशा यह थी कि प्रियंका की सक्रिय उपस्थिति यूपी में पार्टी की स्थिति बदल देने में सक्षम होगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Priyanka can be taken back in charge of UP Congress, party will be seen in new form
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से यूपी कांग्रेस का प्रभार वापस लिया जा सकता है। इस पर पार्टी हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्हें पार्टी के केंद्रीय ढांचे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की योजना बनाई जा रही है। अगले महीने पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन या चुनाव के साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी पार्टी को नया स्वरूप देने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन


प्रियंका को गत लोकसभा चुनाव के पहले यूपी का प्रभार सौंपा गया था। गांधी परिवार के किसी सदस्य को पहली बार एक राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके पीछे की मंशा यह थी कि प्रियंका की सक्रिय उपस्थिति यूपी में पार्टी की स्थिति बदल देने में सक्षम होगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर माना गया कि उन्हें तैयारी के लिए कम वक्त मिला। लेकिन, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन और भी खराब रहा।
विज्ञापन


कांग्रेस की एतिहासिक पराजय के बाद प्रियंका की टीम को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों में असंतोष भी सार्वजनिक हुआ। सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान का मानना है कि विभिन्न कारणों से देश के तमाम दूसरे हिस्सों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी यह दौर उसके अनुकूल नहीं है। ऐसे में प्रियंका जैसी अहम शख्सियत को किसी एक राज्य तक सीमित करना उचित नहीं होगा। कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ कहा कि अब अगर यूपी में पार्टी को खड़ा करना है तो प्रदेश कमेटी को संतुलित स्वरूप में लाना होगा। मसलन, अनुभवी लोगों के साथ ऊर्जावान युवाओं को आगे करना होगा। साथ ही जब फल बंटने का समय आए तो बार-बार लाभ पाने वाले कृपा पात्रों के स्थान पर इन ऊर्जावान लोगों को ही अवसर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed