फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Phoolan Devi's sister said, Sanjay Nishad has become a puppet of BJP

Lucknow News: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा इस्राइल के झंडे लगा रही है, लेकिन महंगाई पर बात नहीं करती

Fri, 13 Oct 2023 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Oct 2023 09:08 PM IST
सार

निषाद कश्यप समाज की बैठक में अखिलेश यादव ने इस्राइल के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी किसी भी तरह के युद्ध के खिलाफ हैं। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यह हमारी बहुत पुरानी नीति है।

विज्ञापन
Lucknow News: Phoolan Devi's sister said, Sanjay Nishad has become a puppet of BJP
सपा मुखिया अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निषाद कश्यप समाज की बैठक में अखिलेश यादव ने इस्राइल के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी किसी भी तरह के युद्ध के खिलाफ हैं। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यह हमारी बहुत पुरानी नीति है। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों  डिप्टी सीएम को सीएम काम नहीं करने दे रहे हैं। यही उनका दर्द है जिसे हमने सामने रख दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा अगर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक वाकई जनता के सेवक हैं तो उन्हें जनता की सच्चे अर्थों में सेवा करनी चाहिए। अस्पतालों की हालत सुधारनी चाहिए। उन्होंने कहा यह भी देखा जाए कि डिप्टी सीएम अपना ट्विटर हैंडल खुद चलते हैं या कोई और चलाता है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि 2024 आते-आते भाजपा भी जातिगत जनगणना की मांग करेगी। देवरिया की घटना पर देर से कर्रवाई की। अगर मुख्यमंत्री पहले से सतर्क रहते तो यह घटना ही न होती। भाजपा सरकार ही जमीन विवादों के लिए जिम्मेदार है। दोनो डिप्टी सीएम अपराधी को बचाने में लगे है। अब समीक्षा की क्या जरूरत है। अब जनता छह साल की समीक्षा करेगी। 24 घण्टे बिजली नहीं, लेकिन सांड 24 घण्टे घूम रहे हैं। सरकार सड़ा आलू खरीद ले किसानों को लाभ मिलेगा। बीजीपी का पर्दाफाश होगा। क्या डिप्टी सीएम गवर्नमेंट सर्वेंट नहीं है, वह सही मायनों में जनता की सेवा करें। मुख्यमंत्री दोनों डिप्टी सीएम को काम नहीं करने दे रहे। यही उनका दुःख है। इस्राइल के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा हम लोग वॉर के पक्ष में नहीं है। अन्याय कोई भी करे गलत है। भाजपा इस्राइल के झंडे लगा रही है, लेकिन महंगाई पर बात नहीं करती।
विज्ञापन


उधर, बैठक में फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी ने संजय निषाद पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद समाज का भला करने के नाम पर संजय निषाद ने समाज की महिलाओं की पायल तक बेच डाली। उन्होंने कहा कि केवट समाज का अगर किसी ने सम्मान किया है तो मुलायम सिंह यादव ने किया है। फूलन देवी को अगर सम्मान दिलाया है तो मुलायम सिंह यादव ने दिलाया है। उन्होंने कहा कि संजय निषाद ने समाज के नाम पर सिर्फ समाज के लोगों को लूटने का काम किया है। समाज के दम पर पार्टी बनाई और पत्नी, बेटे और खुद का भला किया। संजय निषाद  भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली के तौर पर काम कर रहे हैं। संजय निषाद समाज का भला नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed