फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Orphans and children of workers will take admission in Atal Residential Schools.

Lucknow News : अटल आवासीय विद्यालयों में एडमिशन लेंगे अनाथ व श्रमिकों के बच्चे

Thu, 01 Feb 2024 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Feb 2024 08:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगामी सत्र के लिए कई मंडलों में या तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है या फिर कुछ ही दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Orphans and children of workers will take admission in Atal Residential Schools.
Yogi Adityanath - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों में अगले सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगामी सत्र के लिए कई मंडलों में या तो आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है या फिर कुछ ही दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। अधिक से अधिक आवेदन के साथ ही छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीएम योगी की उपस्थिति में पीएम मोदी ने प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का शुभारंभ किया था। अब इसके दूसरे सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) महेंद्र देव ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बेसिक स्कूलों में कक्षा पांच और माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2024-25 की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इन बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार भी कराया जाए। ये सभी छात्र आगामी सत्र में अगली क्लास में प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन कर रहे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के उपसचिव शमीम अख्तर ने बताया कि ज्यादातर मंडलों में आवेदन तिथि खत्म हो चुकी है, जबकि लखनऊ मंडल में 6 फरवरी तक, बस्ती मंडल में 15 फरवरी तक, प्रयागराज मंडल में 5 फरवरी तक, देवीपाटन मंडल में 2 फरवरी तक और गोरखपुर मंडल में 3 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6 में 140 बच्चे तथा कक्षा 9 में 140 बच्चे यानी कुल 280 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसमें भी लड़कों और लड़कियों का प्रतिशत 50-50 रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 के लिए वहीं छात्र आवेदन कर सकेंगे जिनका जन्म 1-5-2012 से पहले और 31-7-2014 के बाद नहीं हुआ हो। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 1-5-2009 से पहले और 31-7-2011 के बाद नहीं होना चाहिए। यह बाध्यता एससी, एसटी और ओबीसी सहित सभी श्रेणियों पर लागू होगी। निर्माण श्रमिकों के वही बच्चे पात्र होंगे जिनका पंजीयन 31-12-2023 को कम से कम 3 वर्ष पूरे कर चुका हो। साथ ही ऐसे निर्माण श्रमिकों के 2 बच्चों से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं अनाथ श्रेणी के तहत वह बच्चे पात्र होंगे जो कोविड से अनाथ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed