{"_id":"63577151cbbb366bf50a37f5","slug":"lucknow-news-orders-to-open-the-school-on-the-very-next-day-of-diwali-not-even-one-percent-of-the-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : दिवाली के अगले ही दिन विद्यालय खोलने के आदेश, एक प्रतिशत छात्र भी नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : दिवाली के अगले ही दिन विद्यालय खोलने के आदेश, एक प्रतिशत छात्र भी नहीं पहुंचे
Tue, 25 Oct 2022 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:47 AM IST
सार
यह पहली बार हुआ जब परिषदीय विद्यालय दिवाली के अगले ही दिन खुले। इस बार दिवाली की विद्यालयों में 24, 26 और 27 को अवकाश घोषित था जबकि बीच में एक दिन के लिए विद्यालय खोलने के आदेश हुए।
विज्ञापन
विद्यालय खुले पर नहीं पहुंचे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के अगले ही दिन बाद 25 अक्तूबर को परिषदीय विद्यालय खुले तो लेकिन शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति ना के बराबर रही। बुमाशिक्ल एक प्रतिशत छात्र भी विद्यालय नहीं पहुंचे। कई विद्यालयों में एक छात्र नहीं आया। वहीं अधिकतर शिक्षक भी सीएल लेकर अवकाश पर रहे।
विज्ञापन
यह पहली बार हुआ जब परिषदीय विद्यालय दिवाली के अगले ही दिन खुले। इस बार दिवाली की विद्यालयों में 24, 26 और 27 को अवकाश घोषित था जबकि बीच में एक दिन के लिए विद्यालय खोलने के आदेश हुए। मंगलावर विद्यालय खुले लेकिन छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही। कुछ विद्यालय में एक तो किसी में 3 तो किसी में एक भी छात्र नहीं पहुंचा। यही स्थिति शिक्षकों की भी रही। अधिकतर शिक्षक अवकाश पर रहे। जिन विद्यालयों शिक्षकों की संख्या एक या दो रही ऐसे विद्यालय बंद ही रहे। शिक्षक सीएल लेकर अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन और मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कभी हुआ नहीं जब दिवाली के अगले दिन विद्यालय खुले हों। जिलाधिकारी से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी लेकिन कुछ हुआ नहीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि दिवाली शिक्षक अपने पैतृक निवास स्थान पर जाते हैं। दूरस्थ स्थानों से अगले दिन ही सुबह लौटकर विद्यालय ज्वाइन करना मुमकिन नहीं है। वहीं बच्चे भी ज्यादातर शहर में नहीं रहते जो विद्यालय आएं। वहीं बेसिक कार्यालय भी खुला रहा लेकिन कुछ ही कर्मचारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन