फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Only 25 percent doctors came for interview, they are not turning towards government hospitals

Lucknow News : साक्षात्कार में सिर्फ 25 फीसदी ही आए डॉक्टर, सरकारी अस्पतालों की ओर से रुख नहीं कर रहे हैं

Sun, 14 Jan 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Jan 2024 12:12 AM IST
सार

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए संविदा के आधार पर भर्ती शुरू की गई है। इसमें सीधे साक्षात्कार लेकर डॉक्टरों को काउंसिलिंग के जरिए खाली पदों पर तैनाती दे दी जाती है।

विज्ञापन
Lucknow News: Only 25 percent doctors came for interview, they are not turning towards government hospitals
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से जुड़ने में डॉक्टर परहेज कर रहे हैं। हालत यह है कि 12 जनवरी को साक्षात्कार के लिए बुलाए गए 837 डॉक्टरों में सिर्फ 210 ही आए।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए संविदा के आधार पर भर्ती शुरू की गई है। इसमें सीधे साक्षात्कार लेकर डॉक्टरों को काउंसिलिंग के जरिए खाली पदों पर तैनाती दे दी जाती है। इसके तहत पिछले दिनों 837 डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इसमें 597 एमबीबीएस और 240 बाल चिकित्सा, आर्थोपेडिक सर्जरी, स्त्री रोग, चिकित्सा सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ थे। लेकिन साक्षात्कार में सिर्फ 210 ही आए हैं। ऐसे में अब दोबारा अन्य पदों के लिए आवेदन मांगा जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के करीब छह हजार पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed