फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Omprakash Rajbhar met CM Yogi

Lucknow : सीएम योगी से मिले ओपी राजभर, राजभर को एसटी में शामिल करने प्रस्ताव भेजने का भी किया अनुरोध

Fri, 21 Jul 2023 12:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ से शिष्टाचार मुलाक़ात की। अक्तूबर माह में आज़मगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी के रैली को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। इस दौरान भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति शामिल करने का प्रस्ताव जल्द दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Omprakash Rajbhar met CM Yogi
योगी राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बृहस्पतिवार को यहां शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के महासिचव अरुण राजभर भी थे । एनडीए में शामिल होने के बाद राजभर की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात है। राजभर ने मुख्यमंत्री से भर व राजभर जाति को अनुसूचित जन जाति का दर्जा देने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


दरअसल एनडीए में शामिल होने के बाद राजभर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे थे । इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अक्तूबर में आजमगढ़ में पार्टी की ओर से एक बड़ी रैली का आयोजन कराने और उसमें प्रधानमंत्री को बुलाने के संबंध में पत्र भी दिया। साथ ही उन्होंने सुभासपा के स्थापना दिवस के मौके पर 7 अक्तूबर को पटना में आयोजित होने वाली रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सुभासपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से राजभर व भर जाति को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने के संबंध में राज्य स्तर से प्रस्ताव केन्द्र को भेजने का भी अनुरोध किया है । मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही इस संबंध में केन्द्र सरकार से बातचीत करके प्रस्ताव भेंजेगें। वहीं सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह में दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से यह भी आशंका जताई है कि उनकी पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विरोधी तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलान की कोशिश की जा सकती है । इसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा राजभर ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सरकार की ओर से सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और भाजपा के पदाधिकारियों के भी शामिल होने का अनुरोध किया है।

राज्य के अलावा केन्द्र में भी भागीदारी चाहते हैं राजभर

एनडीए में शामिल होने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा से उम्मीदें बढ़ गई हैं। उनको उम्मीद है कि राज्य सरकार में तो उनकों स्थान मिलेगा ही, लोकसभा चुनाव बाद केन्द्र में भी भागीदारी मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में राजभर ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। अलबत्ता उन्होंने केन्द्र मंत्री बनने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि मौका मिलेगा तो जरूर बनेंगे। उनका कहना है कि केन्द्र में भागीदारी मिलने से सुभासपा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।


अमर उजाला से बातचीत में राजभर ने कहा कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में एनडीए की सरकार बनेगी। इसमें सुभासपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार में मंत्री बनने से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा कि गठबंधन के फार्मूले पर गृहमंत्री से बात हुई और सात-आठ दिन में स्थिति साफ होगी। जब समय आएगा तब देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed