फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Om Prakash Rajbhar said, strengthen the party to play an important role

Lucknow News : ओम प्रकाश राजभर ने कहा, अहम भूमिका निभाने के लिए पार्टी को करें मजबूत

Fri, 02 Feb 2024 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Feb 2024 12:37 AM IST
सार

राजधानी के रविंद्रालय सभागार में हुई बैठक में राजभर ने कहा कि अगले दो महीने में लोकसभा के चुनाव होने हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी ने तय किया है कि यूपी के साथ ही बिहार में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है।

विज्ञापन
Lucknow News: Om Prakash Rajbhar said, strengthen the party to play an important role
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : BASTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी अपने संगठन के कील-कांटे को दुरूस्त करने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश स्तरीय संगठन के क्रियाकलापों की समीक्षा किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनान में बेहतर प्रदर्शन का मंत्र देते हुए कहा कि चुनाव में अहम भूमिका निभाने के लिए पार्टी संगठन को को प्रदेश, मण्डल, ज़िला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा।

विज्ञापन


राजधानी के रविंद्रालय सभागार में हुई बैठक में राजभर ने कहा कि अगले दो महीने में लोकसभा के चुनाव होने हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी ने तय किया है कि यूपी के साथ ही बिहार में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। इसलिए पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि सुभासपा शोषित, वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यकों के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। इसे आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस जमीन पर पूरी तरह से समाप्त होने के कगार पर हैं। इसलिए शोषित, वंचित, पिछड़ा, दलित वर्ग को सुभासपा से जोड़ने का काम तेजी से पूरा किया जाए।उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा
इस मौके पर सुभासपा अध्यक्ष ने दूसरे दलों से आए कई लोगों को जहां पार्टी में शामिल कराया वही,कई लोगों को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाने की भी घोषणा की है। इनमें हीरालाल जित्तन राजभर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंकज कुमार उर्फ योगी पंकज नाथ, शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई, डॉ. सर्वेश कुमार राणा और सूरज पाल सिंह नाई को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इनके अलावा सैयद शकील अहमद व मोहम्मद जुबेर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed