फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Now uniform 'Insignia' will be seen on uniform from constable to DGP

UP News : अब सिपाही से लेकर डीजीपी तक की वर्दी पर नजर आएगा एक जैसा ‘इनसाइनिया’

Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Nov 2022 08:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस का चिन्ह सब इंस्पेक्टर या उसके ऊपर की रैंक के अफसर धारण करते थे। डीजीपी की ओर से लांच किया गया प्रतीक चिन्ह सभी पुलिस कर्मियों को अपनी वर्दी पर दाहिने ओर नेमप्लेट के ऊपर लगाना होगा।

विज्ञापन
Lucknow News : Now uniform 'Insignia' will be seen on uniform from constable to DGP
डीजीपी ने लांच किया उत्तर प्रदेश पुलिस बल का प्रतीक चिह्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को सिपाही से लेकर डीजी रैंक तक के अफससरों के लिए एक प्रतीक चिन्ह लांच किया। अभी तक अलग-अलग रैंक के पुलिस कर्मियों के लिए अलग अलग प्रतीक चिन्ह थे। अब सिपाही व हेड कांस्टेबिल समेत सभी पुलिस कर्मी नेवी ब्लू और लाल रंग में डिजाइन किया गया इनसाइनिया (प्रतीक चिह्न) लगाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस का चिन्ह सब इंस्पेक्टर या उसके ऊपर की रैंक के अफसर धारण करते थे। डीजीपी की ओर से लांच किया गया प्रतीक चिन्ह सभी पुलिस कर्मियों को अपनी वर्दी पर दाहिने ओर नेमप्लेट के ऊपर लगाना होगा।
विज्ञापन

    
डीजीपी मुख्यालय पर आयोजित एक समारोह में प्रतीक चिह्न रिलीज किया गया। इस मौके पर डीजी जेल आनंद कुमार, डीजी एसआईटी रेणुका मिश्रा, डीजी होमगार्ड बीके मौर्या, डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन सावत, डीजी फायर सर्विस अविनाश चन्द्रा, डीजी प्रशिक्षण डा. संजय एम तरडे, एडीजी क्राइम एम.के.बशाल, एडीजी यातायात अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी कानून व्यवस्था डा. संजीव गुप्ता, एसपी यातायात अष्टभुजा सिंह, एएसपी श्वेता श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक सौम्या पांडेय, निरीक्षक सच्चिदानन्द राय, उप निरीक्षक नजर अब्बास, मुख्य आरक्षी शशांक बाबू शुक्ला और महिला आरक्षी पूजा कार्की को प्रतीक चिन्ह लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed