फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Non-bailable warrant against Babu Singh Kushwaha in NRHM scam

Lucknow News : एनआरएचएम घोटाले में बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ ईडी ने जारी कराया गैरजमानती वारंट

Thu, 27 Jul 2023 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

बाबू सिंह कुशवाहा और तत्कालीन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रदीप शुक्ला को एनआरएचएम घोटाले से जुड़े कई मामलों में सीबीआई ने आरोपी बनाया था। उनके खिलाफ दाखिल किए गए आरोप पत्रों के आधार पर ईडी ने भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन
Lucknow News : Non-bailable warrant against Babu Singh Kushwaha in NRHM scam
बाबू सिंह कुशवाहा

विस्तार

पूर्व बसपा सरकार में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में अंजाम दिए गए अरबों रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया है। बाबू सिंह के खिलाफ ईडी ने कुछ माह पूर्व दो अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल किया था। सूत्रों के मुताबिक आरोप पत्र दाखिल होने के बाद से बाबू सिंह कुशवाहा पेश नहीं हो रहे थे, जिसकी वजह से उनके खिलाफ वारंट जारी कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बाबू सिंह कुशवाहा और तत्कालीन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रदीप शुक्ला को एनआरएचएम घोटाले से जुड़े कई मामलों में सीबीआई ने आरोपी बनाया था। उनके खिलाफ दाखिल किए गए आरोप पत्रों के आधार पर ईडी ने भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


ईडी अब तक बाबू सिंह कुशवाहा की करीब 200 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। वहीं आयकर विभाग ने भी बाबू सिंह की लखनऊ स्थित बंथरा की 35 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को हाल ही में जब्त किया है। वहीं दूसरी ओर ईडी ने अलग-अलग मामलों में बीते चार माह में 15 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया है। ये सभी ईडी के मुकदमों में अदालत के सामने पेश नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed