फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Mother kept banging the door, daughter hanged herself, young man committed suicide by hanging hi

Lucknow News : मां दरवाजा पीटती रही, बेटी फांसी के फंदे पर झूली, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 31 Oct 2023 06:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 31 Oct 2023 06:40 AM IST
सार

गांव निवासी आलोक यादव गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन हैं। रविवार को वह काम पर गए थे। घर में पत्नी स्नेहलता, तीनों बेटियां व एक बेटा था। शाम को बड़ी बेटी पलक ने अचानक कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
Lucknow News: Mother kept banging the door, daughter hanged herself, young man committed suicide by hanging hi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में काकोरी के गोहरामऊ गांव में मां कमरे का दरवाजा खटखटाती रही और भीतर 14 साल की बेटी ने फांसी लगा ली। किसी तरह जब दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही परिजन कुछ बता सके। ऐसे में खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी।

विज्ञापन


गांव निवासी आलोक यादव गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन हैं। रविवार को वह काम पर गए थे। घर में पत्नी स्नेहलता, तीनों बेटियां व एक बेटा था। शाम को बड़ी बेटी पलक ने अचानक कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। स्नेहलता को कुछ आशंका हुई। वह बेटी को पुकारते हुए दरवाजा खटखटाती रहीं। मगर पलक ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ मिनट में भीतर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


स्नेहलता ने पति व अन्य लोगों को जानकारी दी। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर पलक फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतारा गया मगर तब तक मौत हो चुकी थी। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब ठीक था, क्या हुआ नहीं पता
पलक के खुदकुशी करने से परिजन स्तब्ध हैं। वह ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। ये जरूर बताया कि चार दिन पहले ही पूरा परिवार पूर्णागिरि दर्शन करके लौटा है। पलक पढ़ाई में भी ठीक थी। सबकुछ अच्छा था। समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस बात पर उसने ये कदम उठा लिया। एडीसीपी का कहना है कि अगर परिजन प्रार्थनापत्र देंगे तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


उधर, लखनऊ में कृष्णानगर के जाफरखेड़ा निवासी सत्यम (22) बढ़ई थे। भाई रिंकू के मुताबिक रविवार देर रात वह लघुशंका के लिए उठे तो देखा कि घर के दूसरे तल पर सत्यम के कमरे में लाइट जल रही है। वह कमरे में पहुंचे तो देखा कि सत्यम फांसी के फंदे पर लटके हैं। परिवार के लोगों की मदद से सत्यम को फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सत्यम शराब पीकर रोजाना विवाद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed