फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : More than 2.5 crore farmers got 12th installment of Samman Nidhi

Lucknow News : ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं किस्त

Mon, 17 Oct 2022 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Oct 2022 06:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया जिनमें इफको द्वारा रामनगर, वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर भी शामिल हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow News : More than 2.5 crore farmers got 12th installment of Samman Nidhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र किसानों के लिए सोमवार को दिन बेहद अहम रहा। नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 2.59 करोड़ किसानों के बैंक खाते में पीएम सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त भेजी। खाद की 66 खुदरा दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में उच्चीकरण का तोहफा भी मिला। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देशभर में जिन 600 समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया जिनमें इफको द्वारा रामनगर, वाराणसी में स्थापित केन्द्र के साथ कुल 66 सेंटर भी शामिल हैं। जनपद, विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम स्तर समृद्धि केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगे। इन केंद्रों पर मिट्टी, पानी, बीज एवं खाद के परीक्षण की सुविधा रहेगी, साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जाएगी। यहां खाद, बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, कीटनाशक एवं लघु कृषि यंत्र भी बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


ये हैं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र
एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर गुणवता युक्त उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायन की उपलब्धता होगी। किसानों को विभिन्न फसलों के उच्च तकनीकी पैकेज एवं अभ्यास को ग्रहण करने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी यहां आसानी से मिल सकेगी। विभिन्न मंडियों में कृषि यंत्रों के कीमत संबंधी जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, फसल बीमा, ड्रोन की खरीदारी और उड़ाने संबंधित प्रशिक्षण पाने में इन केंद्रों से मदद दी जाएगी।  छोटे और बड़े कृषि यंत्रों की बिक्री एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 प्रतिशत तक बायो एवं ऑर्गेनिक उत्पाद रासायनिक उर्वरकों के साथ यहां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed