फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: More action against negligence in land dispute settlement, more than a dozen arrested in a month

Lucknow News : भूमि विवाद निपटारे में लापरवाही पर अभी और कार्रवाई, एक माह में एक दर्जन से अधिक पर गिरी गाज

Fri, 06 Oct 2023 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Oct 2023 10:42 PM IST
सार

देवरिया और कौशांबी में भूमि विवाद में हुई हत्याओं को लेकर सरकार सख्त है। आने वाले दिनों में भूमि विवाद निपटारे में लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
Lucknow News: More action against negligence in land dispute settlement, more than a dozen arrested in a month
छह हत्याओं से दहला देवरिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया और कौशांबी में भूमि विवाद में हुई हत्याओं को लेकर सरकार सख्त है। आने वाले दिनों में भूमि विवाद निपटारे में लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन


चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने गत 16 सितंबर को राजस्व की समीक्षा बैठक में लापरवाह व भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बीते एक महीने में कुल एक दर्जन कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके तहत एटा के सहायक चकबंदी अधिकारी सतीश कुमार को पदावनत करते हुए मूल वेतन पर नियुक्त किया गया है। चकबंदी योजना तैयार करने में लापरवाही पर शामली के सहायक चकबंदी अधिकारी अनंगपाल सिंह और हरदोई के सहायक चकबंदी अधिकारी गजराज को निलंबित किया गया है। गड़बड़ी की शिकायत पर मऊ के चकबंदीकर्ता व चकबंदी लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


बस्ती के चकबंदी अधिकारी शरदचंद्र यादव और हरदोई के प्रेम प्रकाश भारती के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। प्रतापगढ़ में चकबंदी अधिकारी ओमकार शरण सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। जौनपुर के उप संचालक चकबंदी अधिकारी सोमनाथ मिश्र को नोटिस जारी किया है। तत्कालीन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शीतलेंद्र सिंह के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed