फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Monitoring to complete Ganga Express as soon as possible, 10 crores released

Lucknow News : गंगा एक्सप्रेस को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मानीटरिंग, 10 करोड़ जारी

Thu, 24 Aug 2023 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Aug 2023 08:56 PM IST
सार

प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे के तहत परियोजनाओं को मूर्त रूप देने और भूमि खरीद के लिए 24.62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। भूमि खरीद की मद में ये धनराशि जमीन खरीदने के बाद उपयोग में नहीं लाई गई थी।

विज्ञापन
Lucknow News: Monitoring to complete Ganga Express as soon as possible, 10 crores released
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरीडोर व गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में सम्भल में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीद समेत अन्य प्रक्रियाओं को धरातल पर उतारने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे के तहत भूमि खरीद के लिए आवंटित धनराशि में से 10 करोड़ रुपये सम्भल में भूमि खरीद के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे के तहत परियोजनाओं को मूर्त रूप देने और भूमि खरीद के लिए 24.62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। भूमि खरीद की मद में ये धनराशि जमीन खरीदने के बाद उपयोग में नहीं लाई गई थी। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को इस प्रक्रिया को पूर्ण कराने का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं के निर्माण कार्य की योगी सरकार लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे संबंधी निर्माण कार्यों की एक प्रगति रिपोर्ट भी जारी की गई है। इसके अनुसार मुख्य कैरियज वे के लिए भूमि संबंधी कार्य 41 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरियज वे की क्लीयरिंग व ग्रबिंग की प्रक्रिया को अब तक 100 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। कैरियज वे की ग्रेनुलर सब बेस प्रक्रिया को अब तक 17 प्रतिशत पूरा किया गया है। कुल 1348 में से 513 स्ट्रक्चर्स को पूरा कर लिया गया। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना संबंधी कार्य 21 प्रतिशत की प्रगति दर से आगे बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 तक गंगा एक्सप्रेसवे को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कई मायनों में खास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed