फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Molestation with MBBS student in KGMU, committee submits report after investigation

Lucknow News : केजीएमयू में एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़, समिति ने जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट

Sun, 04 Jun 2023 10:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jun 2023 10:11 AM IST
सार

केजीएमयू प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट उजागर नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि छात्रा के आरोप सही पाए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Molestation with MBBS student in KGMU, committee submits report after investigation
केजीएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू में एमबीबीएस छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पिछले महीने हुई घटना को केजीएमयू प्रशासन अभी तक छिपाए रहा। छात्रा की शिकायत के बाद सभी पक्ष के बयान लेने के बाद विशाखा समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। केजीएमयू प्रशासन अब इसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


केजीएमयू में पिछले महीने उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद एक छात्रा को ट्रॉमा सेंटर के मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया था। आरोप है कि दूसरे तल पर स्थित वार्ड में अकेले भर्ती छात्रा के साथ संविदा पर तैनात पुरुष नर्स ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने अपने परिजनों के साथ घटना साझा की। इसके बाद प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर विशाखा समिति ने मामले की जांच की। जांच के बाद शनिवार को अंतिम बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें पीड़ित छात्रा के आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए तथ्यों के मिलान के साथ ही ट्रॉमा में इलाज करने वाले डॉक्टर व दूसरे पैरामेडिकल स्टाफ के बयान भी लिए गए। आरोपित संविदा नर्स का बयान भी इस पर लिया गया। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भी सौंप दी गई। केजीएमयू प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट उजागर नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि छात्रा के आरोप सही पाए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के आरोप के बाद विशाखा कमेटी ने अपनी जांच पूरी करके शनिवार को रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- प्रो. संतोष कुमार, मुख्य प्रवक्ता केजीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed