फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Minority Welfare Minister gave instructions, training will also be given to teachers of madrassa

Lucknow News : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दिए निर्देश, मदरसों के अध्यापकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 03 Jan 2023 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Jan 2023 10:15 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को नवाचार, रोजगार और उद्यमशीलता से जोड़ा जाए, ताकि उनके भविष्य की सुदृढ़ता सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
Lucknow News: Minority Welfare Minister gave instructions, training will also be given to teachers of madrassa
पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण वर्ग के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए मदरसों के अध्यापकों को भी प्रशिक्षण दिलवाया जाए। उनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर संचालित किए जाएं और इसका पूरा शेड्यूल तैयार किया जाए। वह विधानसभा स्थित अपने कक्ष में मदरसा बोर्ड संबंधी बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को नवाचार, रोजगार और उद्यमशीलता से जोड़ा जाए, ताकि उनके भविष्य की सुदृढ़ता सुनिश्चित हो सके। शिक्षकों और छात्रों में शिक्षण, सीखने की ललक, अनुसंधान क्षमता में सुधार करने, समस्या समाधान और नवाचार व व्यवहारिक कौशल जैसे गुण विकसित किए जाएं।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह प्रयास हो कि अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े और अपना उज्ज्वल भविष्य बनाएं। बैठक में बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद, निदेशक जे. रीभा तथा रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed