फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Minister of State for Horticulture gave instructions, no more potato rent should be charged in c

Lucknow News : उद्यान राज्यमंत्री ने दिए निर्देश, कोल्ड स्टोरों में ज्यादा आलू किराया न वसूला जाए

Tue, 21 Mar 2023 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

उद्यान राज्य मंत्री ने कहा कि आलू संकट अब खत्म हो रहा है। हालांकि बारिश ने किसानों को फिर से परेशान कर दिया है। कोल्ड स्टोरेज संचालक इस स्थिति को समझें और किसानों को सहयोग करें।

विज्ञापन
Lucknow News: Minister of State for Horticulture gave instructions, no more potato rent should be charged in c
आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि कोल्ड स्टोरेज मालिक किसानों से आलू के किराए की दर ज्यादा न वसूलें। उन्होंने कहा कि कई जगह से अधिक वसूली की शिकायतें आई हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वे मंगलवार को अपने आवास पर अधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


उद्यान राज्य मंत्री ने कहा कि आलू संकट अब खत्म हो रहा है। हालांकि बारिश ने किसानों को फिर से परेशान कर दिया है। कोल्ड स्टोरेज संचालक इस स्थिति को समझें और किसानों को सहयोग करें। कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण की सालाना किराया दर इस साल भी पिछले साल जितनी ही है, इसे बढ़ाएं नहीं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि दरें पिछली साल वाली ही हैं। मालूम रहे कि सामान्य आलू के लिए इस वर्ष किराया 230 रुपये प्रति क्विंटल और शुगर फ्री के लिए 260 रुपये प्रति क्विंटल तय है।
विज्ञापन


प्रदेश में चल रहे 1985 शीतगृह
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 में लगभग 6.94 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बोआई के सापेक्ष लगभग 242.93 लाख मीट्रिक टन उत्पादन अनुमानित है। वर्तमान में आलू भंडारण के लिए 1985 शीतगृह संचालित हैं, जिनकी भंडारण क्षमता 165.82 लाख मीट्रिक टन है। अभी तक 134.55 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित हुआ है। 31.27 लाख मीट्रिक टन (18.86 प्रतिशत) की भंडारण क्षमता अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed