{"_id":"63e122e72e06be56bc4ee9ae","slug":"lucknow-news-minister-anil-rajbhar-said-do-data-collection-of-freed-castes-seriously-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मंत्री अनिल राजभर बोले, विमुक्त जातियों का डाटा कलेक्शन गंभीरता से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मंत्री अनिल राजभर बोले, विमुक्त जातियों का डाटा कलेक्शन गंभीरता से करें
Mon, 06 Feb 2023 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:26 PM IST
सार
श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन उनकी जानकारी के अभाव में अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश के चयनित जिलों में मुसहर, सहरिया, वनटांगिया, विमुक्त व घुमंतू जातियों और समुदायों के आजीविका संवर्धन के लिए डाटा कलेक्शन का काम तेजी से करें। वह सोमवार को विधान भवन स्थित सभा कक्ष में उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन उनकी जानकारी के अभाव में अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह आवश्यक है कि सरकार की योजनाओं का वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। लोगों में योजनाओं के प्रति जागरूकता लाएं। इसके लिए बोर्ड को और अधिक सक्रिय होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की अलग-अलग सूची बनाकर लाभान्वित करें। प्रमुख सचिव अजय चैहान ने कहा कि श्रमिकों में अभी जानकारी का अभाव है। ब्लाक व जिला स्तर पर सर्वे करते हुए श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए।
विज्ञापन